Indias probable playing 11: रोहित-जायसवाल ओपनर…ये खिलाड़ी काटेगा पंत का पत्ता? रांची वनडे के लिए संभावित प्लेइंग 11 देखिए

Indias probable playing 11: रोहित-जायसवाल ओपनर…ये खिलाड़ी काटेगा पंत का पत्ता? रांची वनडे के लिए संभावित प्लेइंग 11 देखिए


IND vs SA India’s probable playing 11: इन दिनों साउथ अफ्रीका भारतीय दौरे पर है. जहां उसे टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलना है. टेस्ट सीरीज सबसे पहले हुई, जिस पर वो 2-0 से कब्जा कर चुकी है. अब तीन मैचों की वनडे सीरीज होना है, जिसका पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया था. कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को रेस्ट दिया गया है. ऐसे में प्लेइंग 11 पूरी तरह बदली नजर आएगी. यहां हम आपके लिए पहले वनडे की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में बता रहे हैं.

रांची में होने वाले पहले वनडे की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर जलवा दिखाएंगे. नियमित कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के कारण बाहर हैं, लिहाजा प्लेइंग 11 में कई बदलाव दिखेंगे. भारत किन 11 खिलाड़ियों के साथ पहले मुकाबले में उतरेगा? यह तो टॉस के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले आपको संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेनी चाहिए..

रोहित शर्मा- जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी तय

शुभमन गिल के बाहर होने के बाद यह लगभग तय है कि कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का जिम्मा यशस्वी जायसवाल संभालेंगे. जायसवाल ने पिछले कुछ महीनों में रेड बॉल में कमाल का प्रदर्शन किया है. वो सफेद गेंद में अपनी क्लास साबित कर चुकी हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी रोहित के अनुभव के साथ बेहतरीन तालमेल बिठा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source


नंबर 3, 4 और 5 पर कौन खेलेगा?

नंबर तीन पर विराट कोहली का उतरना लगभग तय है. यह वह स्थान है, जहां कोहली ने अपने करियर में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की है. चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण युवा तिलक वर्मा को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है, जबकि नंबर 5 के लिए केएल राहुल का खेलना तय लग रहा है, जो ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि विकेटकीपिंग और कप्तानी की जिम्मेदारी भी निभाते नजर आएंगे.

प्लेइंग 11 में तीन ऑलराउंडर नजर आ सकते हैं

पहले वनडे में भारत तीन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतर सकता है. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने की क्षमता रखते हैं. इनमें पहला नाम रविंद्र जडेजा का हैं, जो नंबर 7 पर खेल सकते हैं. वो बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं. उनके अलावा नंबर 8 के लिए वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिल सकती है, जो ऑफ स्पिन के दम पर साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ प्रभावी साबित हो सकते हैं. तीसरे ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है, जो नंबर 6 पर खेल सकते हैं. उनके पास निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता है. गेंद से भी वो विकेट निकालक दे सकते हैं.

इन गेंदबाजों का दिखेगा जलवा?

अब गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो कुलदीप यादव बतौर स्पिनर खेल सकते हैं. पिछले एक साल में लगातार विकेट लेकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है, वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के कंधों पर रहने की उम्मीद है, क्योंकि टीम में कोई सीनियर तेज गेंदबाज नहीं है. यही वजह है कि इन दोनों युवा गेंदबाजों के लिए यह एक बड़ा मौका माना जा रहा है.

ऋषभ पंत का पत्ता काटेगा ये खिलाड़ी?

प्लेइंग 11 में ऋषभ पंत की जगह मुश्किल लग रही है, क्योंकि कप्तान केएल राहुल विकेटकीपर बैटर के तौर पर खेलेंगे. रोहित शर्मा और जायसवाल के होने के चलते वो मिडिल ऑर्डर में ही बैटिंग करेंगे. यही वजह है कि पंत की जगह बनना मुश्किल है. मान लीजिए अगर पंत को चौथे नंबर पर खिलाने की सोचें तो वहां तिलक वर्मा मौजूद हैं, जो टी20 और वनडे में कमाल रहे हैं. अब देखना होगा कि मैनेजमेंट पंत को लेकर क्या फैसला लेता है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें: 18 साल के बैटर का तहलका…टूट गया Rohit Sharma के ये वर्ल्ड रिकॉर्ड…तीनों फॉर्मेट में बंजा डंका



Source link