Last Updated:
अश्विन और प्रीति की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है. उनके कहानी पर एक फिल्म भी बनाई जा सकती है. अश्विन और प्रीति एक ही स्कूल में पढ़ते थे. अश्विन को पहली ही नजर में प्रीति से प्यार हो गया था. उस वक्त…और पढ़ें
ipl यानि इंडियन प्यार लीग के भी धुरंधर खिलाड़ी रहे है आर अश्विनकहते हैं, कुछ मुलाक़ातें बस यूँ ही नहीं होतीं उनके पीछे किस्मत की महीन सी साजिश होती है. अश्विन और प्रीति की कहानी भी एक ऐसी ही खूबसूरत किस्मत की रचना है, जो कॉलेज के एक आम से दिन शुरू हुई, और धीरे-धीरे एक अनमोल रिश्ता बन गई. शुरुआत में दोनों सिर्फ दोस्त थे एक-दूसरे की बातें सुनना, साथ पढ़ना, कभी-कभी हँसी-मज़ाक करना… बस इतना ही था। लेकिन वक़्त ने चुपचाप दिलों में एक ऐसा एहसास बो दिया, जिसे शब्दों में कहना आसान नहीं था.
अश्विन ने कैसे जीता प्यार की लीग
अश्विन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े तब उस समय प्रीति टीम की सोशल मीडिया हैंडल संभालती थी. इसके बाद दोनों की मुलाकार एक इवेंट में हुई. अश्विन ने पूरा मन बनाकर अपने प्यार का इजहार कर दिया. अश्विन को प्यार का इजहार करने में 10 साल लग गए. अश्विन और प्रीति ने साल 2011 में शादी कर ली. दोनों के इस समय दो बेटियां है. बड़ी बेटी का नाम अकीरा है, जिसका जन्म साल 2015 में हुआ था. वहीं दूसरी बेटी आध्या है, जिसका जन्म साल 2016 में हुआ था. आज, अश्विन और प्रीति साथ हैं एक-दूसरे के लिए, एक-दूसरे में ये कहानी है प्यार की उस ख़ामोश शुरुआत की, जो अब ज़िंदगी की सबसे बुलंद आवाज़ बन चुकी है.