करैरा में मकान की छत गिरी: 3 साल के मासूम की मौत, 6 साल की बहन घायल; अमोला में युवक को मछुआरे ने बचाया – Shivpuri News

करैरा में मकान की छत गिरी:  3 साल के मासूम की मौत, 6 साल की बहन घायल; अमोला में युवक को मछुआरे ने बचाया – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के करैरा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम सिल्लारपुर में एक आदिवासी परिवार के मकान की छत गिर गई। हादसे में दो मासूम भाई-बहन मलबे की चपेट में आ गए।

.

रामगोपाल आदिवासी के मकान की छत दोपहर करीब 2 बजे अचानक गिर गई। छत के साथ मकान का छज्जा भी गिरा। मलबे में 3 साल का रिद्यांश और 6 साल की प्राची दब गए। दोनों को करैरा अस्पताल ले जाया गया। रिद्यांश को शिवपुरी रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राची का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

युवक ने सिंध नदी में लगाई छलांग एक अन्य घटना में, अमोला पुल से एक युवक ने सिंध नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मछुआरे अशोक जाटव ने सूजबूझ दिखाते हुए युवक को बचा लिया। युवक की पहचान कमलागंज निवासी 27 वर्षीय धर्मेंद्र बाथम के रूप में हुई। पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया था। हाईवे चौकी प्रभारी सतीश जयंत और आरक्षक अर्जुन रावत ने मौके पर पहुंचकर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



Source link