पन्ना जिले में एक हीरा खदान में 13 वर्षीय छात्रा की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार को जरुआपुर में हुई, जहां कक्षा 6 की छात्रा मोहनी गोंड अपने पिता से मिलने आई थी। सुबह 11 बजे मोहनी खदान में नहाने गई। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डू
.
ऑटो से शव को लेकर पहुंचे परिजन।
खुद पानी निकाले का प्रयास किया
पिता ने तुरंत बच्ची को खदान से निकाला और घर ले गए। सदमे में उन्होंने एक घंटे तक खुद ही बच्ची के पेट और सीने से पानी निकालने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर वे उसे गांव ले गए, जहां ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करने की सलाह दी।

चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
ऑटो से ले जाना पड़ा शव
बृजपुर थाना पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव वाहन की व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को शव को ऑटो रिक्शा में ले जाना पड़ा।
घर में सबसे बड़ी थी मोहनी
विमल गोंड के अनुसार मोहनी उनकी तीन बेटियों और एक बेटे में सबसे बड़ी थी। यह घटना न केवल परिवार के लिए गहरे दुख का कारण बनी, बल्कि जिला अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर गई।

जिला अस्पताल में नाबालिग का शव।