Virat Kohli का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1 कदम दूर Babar Azam, ऐसा हुआ तो रचा जाएगा इतिहास

Virat Kohli का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1 कदम दूर Babar Azam, ऐसा हुआ तो रचा जाएगा इतिहास


 Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के पास विराट कोहली का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. इसके लिए उनके पास 12 घंटे हैं. मतलब आज का पूरा दिन. अगर बाबर ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया तो टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्डबुक हिल जाएगी. नया इतिहास बनेगा और बाबर सबसे आगे निकल जाएंगे. अब सवाल ये है कि आखिर वर्ल्ड रिकॉर्ड है कौन सा? ये हम नीच समझेंगे, इससे पहले जानते हैं बाबर ये कमाल कब, कैसे और कहां कर सकते हैं…

दरअसल, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 29 नवंबर को रावलपिंडी में टी-20 ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. यही वही मंच है जिसमें बाबर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. यह मैच पाकिस्तान के लिए जितना अहम है, उतना ही बड़ा अवसर है बाबर आजम के लिए, क्योंकि उनके निशाने पर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ने से वो सिर्फ एक कदम दूर हैं.

आखिर क्या है ये रिकॉर्ड?

ये रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने का. अगर बाबर आजम अगर इस फाइनल में पचासा जड़ देते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल इस सूची में बाबर और विराट 38-38 फिफ्टी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. विराट कोहली ने यह उपलब्धि 125 मैचों में हासिल की थी, जबकि बाबर आजम ने 135 मैचों में. यह मुकाबला शाम 6 बजे से शुरू होगा. मतलब बाबर के पास 12 घंटे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट ने 2024 में ले लिया था संन्यास

टीम इंडिया के दिग्गज बैटर रहे विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है, लेकिन इस फॉर्मेट में उनका यह रिकॉर्ड आज भी बड़े खिलाड़ियों के लिए चुनौती बना हुआ है. कोहली ने अपने करियर में 38 टी20 फिफ्टी जमाई थीं, जिनमें उनकी आखिरी अर्धशतक 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था. दूसरी ओर बाबर आजम ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 74 रन की पारी खेलकर कोहली की बराबरी की थी. अब देखना होगा कि वो श्रीलंका के खिलाफ होने वाले फाइनल में यह मुकाम हासिल कर पाते हैं या नहीं.

क्यों मुश्किल है रिकॉर्ड का टूटना?

बाबर आजम पिछले कुछ समय से टी20 फॉर्म में संघर्ष कर रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि पिछले 9 टी20 मैचों में वह चार बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं. उनकी यह खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई है. ऐसे में फाइनल मुकाबला सिर्फ रिकॉर्ड ब्रेक करने का मौका नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का भी होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर बाबर फाइनल में बड़ी पारी खेलने में सफल होते हैं, तो न केवल वे विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत करेंगे.

रिकॉर्ड टूटेगा या बढ़ेगा इंतजार?

अगर बाबर आजम आज फाइनल में फिफ्टी लगाने में नाकाम रहे, तो उनके लिए इंतजार लंबा हो सकता है, क्योंकि इस ट्राई सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम सीधे टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी. बाबर का फॉर्म सवालों के घेरे में है. अगर उन्हें टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम में जगह नहीं मिली तो फिर उन्हें कोहली का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का इंतजार और भी लंबा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: India’s probable playing 11: रोहित-जायसवाल ओपनर…ये खिलाड़ी काटेगा पंत का पत्ता? रांची वनडे के लिए संभावित प्लेइंग 11 देखिए



Source link