Last Updated:
Virat Kohli Hundred in Ranchi IND vs SA 1st ODI: विराट कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे करियर का 52वां शतक बनाया. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 102 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इस शतक के साथ ही उन्होंने कई बड़े कीर्तिमान भी नाम कर लिए.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में विराट कोहली ने शतक जड़कर तहलका मचा दिया. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए करियर का 52वां वनडे शतक बनाया. कोहली ने 102 गेंदों में यह सेंचुरी पूरी की. इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कोहली की यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 83वीं सेंचुरी है. इस शतक के साथ ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
कोहली ने कितनी गेंदों में पूरा किया शतक?
किंग कोहली पारी के 38वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका लगाकर सेंचुरी तक पहुंचे. शुरुआत में ताबड़तोड़ शॉट्स लगाने के बाद विराट कोहली शतक के करीब पहुंचे तो उन्होंने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और तीन अंकों का आंकड़ा छुआ. रांची में उनका यह 5 पारियों में तीसरा वनडे शतक है. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका यह वनडे में छठा 100 है, जिससे वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने डेविड वॉर्नर और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा.
A leap of joy ❤️💯
A thoroughly entertaining innings from Virat Kohli 🍿