दूसरी जर्सी अजीब…, आंद्रे रसेल ने IPL से लिया संन्यास तो भावुक हुए शाहरुख खान, यूं कही दिल की बात

दूसरी जर्सी अजीब…, आंद्रे रसेल ने IPL से लिया संन्यास तो भावुक हुए शाहरुख खान, यूं कही दिल की बात


Andre Russell Shah Rukh Khan: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास ले लिया. कोलकाता नाइटराइडर्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद वह मिनी ऑक्शन में आने वाले थे, लेकिन रसेल ने सबको चौंकाते हुए रिटायरमेंट का ही ऐलान कर दिया. वह किसी और टीम के लिए अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलना चाहते हैं. उन्होंने ऑक्शन में किसी अन्य टीम से खरीदे जाने की जगह संन्यास लेना ही बेहतर समझा. रिटायर होने के बाद इस खूंखार क्रिकेटर ने एक नई पारी की शुरुआत की है.

शाहरुख खान ने क्या लिखा?

रसेल को केकेआर में दूसरी बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. वह आगामी सीजन के लिए टीम के पावर कोच बन गए हैं. उनके संन्यास लेने के बाद फ्रैंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान ने रसेल के लिए इमोशनल पोस्ट किया. उन्होंने दूसरी भूमिका में उनका स्वागत भी किया. शाहरुख ने एक्स पर लिखा, ”शानदार यादों के लिए धन्यवाद, आंद्रे. हमारे शानदार योद्धा. केकेआर में आपका योगदान यादगार है. एक खिलाड़ी के तौर पर आपकी शानदार यात्रा का एक और चैप्टर. पावर कोच, हमारे बैंगनी और सुनहरे रंग के लड़कों को ज्ञान, ताकत देते हुए. हां, कोई भी दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी, मेरे दोस्त. जिंदगी भर के लिए मसल रसेल. लव यू, टीम और खेल से प्यार करने वाले सभी लोगों की तरफ से.”

Add Zee News as a Preferred Source


 

 

2014 से कोलकाता के साथ रसेल

केकेआर ने आंद्रे रसेल को पावर कोच के रूप में नियुक्त किया है. आंद्रे रसेल के आईपीएल करियर का अधिकांश समय केकेआर के लिए खेलते हुए बीता है. रसेल ने 2012 में आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए डेब्यू किया था. वह 2013 तक इस टीम के साथ रहे. इसके बाद 2014 से 2025 तक लगातार वह केकेआर का हिस्सा रहे. इस दौरान केकेआर ने 2014 और 2024 में खिताब जीता.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली का बढ़ता वर्चस्व… सचिन तेंदुलकर-डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ बने बादशाह

आंद्रे रसेल का धांसू रिकॉर्ड

2014 से 2025 के बीच रसेल ने केकेआर के लिए 133 मैच खेले. इस दौरान 12 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने कुल 2,593 रन बनाए और 122 विकेट लिए. रसेल अपनी पावर हिटिंग के लिए मशहूर रहे, लेकिन बतौर गेंदबाज भी उनके आंकड़े शानदार हैं. रसेल के ओवरऑल आईपीएल करियर पर नजर डालें तो 140 मैचों में 174.18 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 2,651 रन बनाए हैं. उनके नाम 123 विकेट हैं.





Source link