फॉर्मेट बदला, कप्तान बदला, नहीं बदली किस्मत, 19वीं बार टीम इंडिया हारी टॉस

फॉर्मेट बदला, कप्तान बदला, नहीं बदली किस्मत, 19वीं बार टीम इंडिया हारी टॉस


रांची: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का रोमांच शुरू हो चुका है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. मैच में टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने टॉस का सिक्का उछाला, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर धोखा दिया. वनडे फॉर्मेट में इस टॉस के हारने के साथ ही टीम इंडिया के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल टीम इंडिया में वनडे में लगातार 19वीं बार टॉस हारी.

ऐसे में फैंस ये जनाना चाह रहे होंगे कि फिर आखिरी बार टीम इंडिया ने टॉस कब जीता था. भारतीय टीम ने आखिरी बार वनडे फॉर्मेट में साल 2023 विश्व कप के सेमीफाइनल में टॉस जीता था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में टॉस गंवाने के बाद अब तक टीम इंडिया के भाग्य नहीं खुल पाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल कप्तान बने और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज राहुल कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन किस्मत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

मैच में पहले क्या करना चाहते थे केएल राहुल?

टॉस गंवाने के बाद जब केएल राहुल से पूछा गया कि वह मैच में पहले क्या करना चाहते थे. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो पहले बॉलिंग करना चाह रहे थे. क्योंकि रांची में शाम के समय ओस का काफी प्रभाव रहता है. ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होगा. क्योंकि गेंद के गीला होने से साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी में फायाद मिलेगा.

रांची वनडे के लिए भारत-साउथ अफ्रीका का प्लेंइंग XI-

भारत- रोहित शर्मा,यशस्वी जयसवाल,विराट कोहली,रुतुराज गायकवाड़,वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर),रविंन्द्र जडेजा,हर्षित राणा,कुलदीप यादव,अर्शदीप सिंह और प्रसीद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका- रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रयेन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.



Source link