Last Updated:
Virat Kohli may come out of retirement: मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टेस्ट से रिटायर हुए विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन को वापसी के लिए मनाने पर विचार कर रहा है. अजीत अगरकर अहमदाबाद में चयन प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) reportedly हाल ही में टेस्ट से रिटायर हुए खिलाड़ियों से देश के लिए सबसे लंबे फॉर्मेट में फिर से खेलने के लिए मनाने पर विचार कर रहा है. Cricbuzz के अनुसार, ‘ऐसी खबर है कि विराट कोहली से उनके रिटायरमेंट पर फिर से सोचने को कहा जा सकता है. पूर्व कप्तान से पुनर्विचार करने के लिए संपर्क किया जा सकता है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हाल ही में रिटायर हुए खिलाड़ी अपने टेस्ट भविष्य को लेकर ‘पुनर्विचार के लिए तैयार’ हो सकते हैं.
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2-0 की क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने इसे ‘ट्रांजिशन’ का नाम दिया था. हार को टीम में अनुभव की कमी को इसकी वजह बताया. इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले कोहली, रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में अलविदा कह दिया था. इन तीनों के संन्यास के बाद भारत को अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता और गुवाहाटी में हार मिली. टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से नाकाम रही है. कोलकाता में 124 रन का लक्ष्य हासिल करते हुे 93 रन पर भारत ढेर हो गया था.
क्या अहमदाबाद में हैं अजीत अगरकर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर 26 नवंबर से अहमदाबाद में हैं. वो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप डी मैचों की निगरानी कर रहे हैं. टेस्ट में हार के बाद चयनकर्ताओं पर भी सवाल उठ रहे हैं. अगरकर की अगुवाई वाली पैनल और गंभीर को अक्सर घरेलू क्रिकेट की समझ की कमी, लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के प्रदर्शन के आधार पर रेड बॉल खिलाड़ियों का चयन और विशेषज्ञों की जगह ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता देने के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि अगरकर की मौजूदा घरेलू जिम्मेदारी टेस्ट हार के बाद BCCI के किसी निर्देश से जुड़ी है या नहीं. टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरों पर नजर आने वाले मुख्य चयनकर्ता लगातार इस वेन्यू पर मौजूद रहे हैं. अन्य चयनकर्ता की बात करें तो प्रज्ञान ओझा वनडे टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जबकि एसएस दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा अपने-अपने जोन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैचों पर नजर रख रहे हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें