महिंद्रा XEV 9S: इंडिया की सबसे सस्ती 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, सात सबसे बड़े शहरों में ऑन रोड प्राइस

महिंद्रा XEV 9S: इंडिया की सबसे सस्ती 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, सात सबसे बड़े शहरों में ऑन रोड प्राइस


Last Updated:

महिंद्रा ने XEV 9S को भारत में लॉन्च किया, जो सबसे सस्ती 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है. इसकी कीमत 21.04 लाख से 31.56 लाख तक है और इसमें एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं.

नई दिल्ली. महिंद्रा ने अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित एसयूवी – XEV 9S हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च की है. इसे इंडिया की पहली और सबसे सस्ती 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी माना जा रहा है. XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन मुंबई में ऑन-रोड कीमत 21.04 लाख रुपये से लेकर 31.30 लाख रुपये तक लॉन्च किया गया है. फीचर्स और बैटरी पैक ऑप्शन्स को देखते हुए यह काफी आक्रामक प्राइसिंग है. लेकिन भारत के टॉप 7 शहरों में इसकी कीमत कितनी होगी?

XEV 9S की ऑन रोड कीमतें
XEV 9S ऑन-रोड कीमत महिंद्रा ने नई XEV 9S को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है – Pack One Above, Pack Two Above, Pack Three और Pack Three Above. नीचे भारत के टॉप 7 शहरों में XEV 9S की ऑन-रोड कीमत की टेबल दी गई है. ध्यान दें कि कीमतें लाखों में हैं – बेस (Pack One) से टॉप (Pack Three Above) तक.

सिटी पैक वन अबव पैक थ्री अबव
मुंबई 21.04 31.30
बैंग्लोर 21.14 31.54
चेन्नई 21.15 31.29
दिल्ली 21.17 31.32
हैदराबाद 21.13 31.30
कोलकाता 21.13 31.30
अहमदाबाद 21.32 31.56

लेटेस्ट फीचर्स
फीचर्स महिंद्रा ने XEV 9S में सभी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए हैं, जो आप सोच सकते हैं. इसमें XEV 9e के सभी फीचर्स मिलते हैं, जैसे – ट्रिपल स्क्रीन लेआउट (3×12.3-इंच स्क्रीन), ऑटो पार्क, इन-कार कैमरा, पावर्ड फ्रंट सीट्स, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, लेवल 2+ ADAS और बहुत कुछ. 9S के लिए महिंद्रा ने कुछ नए फीचर्स भी पेश किए हैं, जैसे सेकंड रो वेंटिलेटेड सीट्स, स्लाइडिंग रियर सीट्स, पावर्ड बॉस मोड और अन्य.

homeauto

इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रि 7 सीटर, सात सबसे बड़े शहरों में ऑन रोड प्राइस



Source link