Last Updated:
India vs South Africa 1st ODI में केएल राहुल की कप्तानी में भारत रांची में खेलेगा, रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें, दोनों टीमें मजबूत प्लेइंग XI के साथ उतरेंगी.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में पहला वनडे मैच
India vs South Africa Live Score 1st ODI भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका से मिली हार को भुलाकर वनडे में खेलने उतरने वाली है. सबकी नजर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहने वाली है. आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 खेलने का इरादा रखने वाले दोनों धुरंधरों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी मैच में जो फॉर्म दिखाया उसे जारी रखना चाहेंगे. रांची में ये मुकाबला खेला जाना है और टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी.
भारत की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर/ऋषभ पंत, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ऐडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, प्रेनालेन सुब्रायेन/नांद्रे बर्गर।
November 30, 202512:26 IST
Ind vs SA Live Score: आज होने वाले मैच की सारी डिटेल
केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए रांची में है. दोनों टीमें आज रविवार (30 नवंबर) को झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टकराएंगी. मैच दोपहर 1:30 शुरू होगा. इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा. इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.
November 30, 202512:21 IST
Ind vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ऐडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, प्रेनालेन सुब्रायेन/नांद्रे बर्गर।
November 30, 202512:21 IST
Ind vs SA Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर/ऋषभ पंत, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
November 30, 202511:59 IST
Ind vs SA Live Score: रांची में वनडे सीरीज का आगाज
नमस्कार, आप सभी का भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में स्वागत है. टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज के हार को पीछे छोड़ते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने उतरेगी. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के होम टाउन रांची के JSCA International Stadium Complex में मुकाबला खेला जाना है. शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल को टीम की कमान दी गई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद फिर से खेलते नजर आएंगे.