रांची वनडे में मैदान पर कदम रखते ही रोहित और विराट बनाएंगे महा रिकॉर्ड

रांची वनडे में मैदान पर कदम रखते ही रोहित और विराट बनाएंगे महा रिकॉर्ड


Last Updated:

Rohit Sharma and Virat Kohli all set to break new records: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब मैच में उतरेंगे तो बड़ा भारतीय रिकॉर्ड बनाएंगे. दोनों का ये एक साथ कुल 392वां मैच होगा. रोहित और विराट भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी होगी, रांची में सचिन और राहुल का रिकॉर्ड टूटेगा.

रांची वनडे में उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली बनाएंगे भारत के लिए बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के दो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले एक दशक में क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक्स में कई पन्ने जोड़े हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने उतरेगा तो दोनों एक साथ बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे. जब रोहित और विराट रांची में पहला वनडे खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे तो भारतीय क्रिकेट में इतिहास रचा जाएगा. दोनों के नाम साथ मिलकर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का भारतीय रिकॉर्ड हो जाएगा.

रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते देखने का मौका अब कुछ साल ही मिलने वाला है. दोनों ही टी20 और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं. सिर्फ वनडे में खेल रहे रोहित और विराट 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. उससे पहले बची कुछ वनडे सीरीज में से एक का आगाज आज होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में इन दोनों धुरंधरों का ये एक साथ में 392वां अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. भारत के लिए ये एक बड़ा रिकॉर्ड होने जा रहा है. महान सचिन तेंदुलकर और दिग्ग्ज राहुल द्रविड़ ने भारत की तरफ से एक साथ मिलकर कुल 391 मैच खेले थे.

भारत के लिए किन जोड़ियों ने खेले सबसे ज्यादा मैच

विराट कोहली और रोहित शर्मा आज रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही टॉप पर पहुंच जाएंगे. इस वक्त दोनों सचिन और द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. इस जोड़ी ने 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे. भारत के लिए राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की जोड़ी के नाम 369 मैच है. वहीं सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले की जोड़ी ने भारत की तरफ से कुल 367 मुकाबले खेले हैं. वहीं सचिन और गांगुली ने देश के लिए 341 इंटरनेशनल मुकाबले साथ खेले हैं.

क्या रांची में पूरे होंगे रोहित के 20000 रन

रोहित शर्मा के आंकड़े उनकी आक्रामकता और दबदबे के बीच लगभग चुपचाप बढ़ते गए हैं. वह इस सीरीज की शुरुआत 19,902 अंतरराष्ट्रीय रनों के साथ कर रहे हैं. उन्हें 20,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 98 रन की जरूरत है. ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय बन जाएंगे, उनसे पहले तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. सबसे धमाकेदार रिकॉर्ड्स अभी बाकी हैं. वनडे में 349 छक्कों के साथ रोहित अब शाहिद अफरीदी (351) से सिर्फ तीन छक्के पीछे हैं. सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इसके अलावा वह पहले ही 642 इंटरनेशनल छक्कों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं और अगर इस सीरीज में आठ और छक्के लगाते हैं तो 650 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

रांची वनडे में मैदान पर कदम रखते ही रोहित और विराट बनाएंगे महा रिकॉर्ड



Source link