विदिशा में 94.79% मतदाता फॉर्मों का डिजिटलाइजेशन: 100% लक्ष्य हासिल करने वाले 439 बीएलओ को कलेक्टर ने किया सम्मानित – Vidisha News

विदिशा में 94.79% मतदाता फॉर्मों का डिजिटलाइजेशन:  100% लक्ष्य हासिल करने वाले 439 बीएलओ को कलेक्टर ने किया सम्मानित – Vidisha News



विदिशा जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता फॉर्म के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। मंगलवार दोपहर 2 बजे तक जिले के 94.79 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटलाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस उपलब्धि पर, 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल

.

जिले के कुल 11,20,532 मतदाताओं में से 10,12,603 मतदाताओं के फॉर्म ऑनलाइन दर्ज हो चुके हैं। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि बीएलओ, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वयंसेवकों की एक संयुक्त टीम घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी अपडेट कर रही है।

कलेक्टर ने कार्य की स्पीड पर कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में कार्य संतोषजनक ढंग से पूरा हो रहा है और जल्द ही जिले में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

विधानसभावार कार्य की स्पीड इस प्रकार है-

विदिशा में 84.48 प्रतिशत, बासौदा में 91.42 प्रतिशत, कुरवाई में 93.18 प्रतिशत, सिरोंज में 90.56 प्रतिशत और शमशाबाद में 92.46 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य हो गया है।

जिन मतदाताओं ने अब तक अपने गणना पत्रक वापस नहीं किए हैं, उनके लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फील्ड टीमें परिवारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर फॉर्म भरवा रही हैं। मैपिंग संबंधी समस्याओं को मौके पर ही ऑनलाइन सर्च कर तत्काल ठीक किया जा रहा है।

जिले से बाहर मजदूरी या काम के लिए गए मतदाताओं की जानकारी उनके परिजनों से कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त की जा रही है। सभी आवश्यक विवरण वरिष्ठ परिवारजनों से लेकर ऑनलाइन फीड किए जा रहे हैं। मतदाता सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 और विधानसभा स्तर पर बनाए गए हेल्प डेस्क लगातार सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से सैकड़ों मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

कलेक्टर ने जिले के सभी शेष मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने बीएलओ को आवश्यक जानकारी जल्द उपलब्ध कराएं, ताकि SIR अभियान को निर्धारित समय में 100 प्रतिशत तक पहुंचाया जा सके।



Source link