सर्दियों का जबरदस्त टॉनिक! ठंड में पशु को खिलाएं देसी लड्डू, जानें फायदे

सर्दियों का जबरदस्त टॉनिक! ठंड में पशु को खिलाएं देसी लड्डू, जानें फायदे


Last Updated:

Animal Health Care Winter: पशु चिकित्सक डॉ. खेमेंद्र रोड़के ने बताया कि ठंड में मौसम में इंसानों की तरह पशुओं के शरीर को भी गर्माहट और ऊष्मा की जरूरत होती है. इसकी पूर्ति के लिए पशु पालक एक खास तरह का टॉनिक युक्त लडडू बनाकर खिला सकते है, जो न सिर्फ पशु के शरीर की जरूरतों को पूरा करता है.

सर्दी के मौसम में पशुओं की खास देखभाल जरूरी हो जाती है. विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे इंसान ठंड में अपना खान-पान बदलते हैं. उसी तरह पशुओं के भोजन में भी बदलाव करना लाभदायक होता है. सही आहार न सिर्फ पशु को गर्म रखता है. बल्कि उसकी ताकत, रोग प्रतिरोधक क्षमता और दूध उत्पादन को भी बढ़ाता है. इसके लिए पशु पालक अपने घर में मौजूद अनाज से खास तरह के लड्डू बना सकते है. जिसे खाकर पूरे मौसम पशु तंदुरुस्त रहेगा.

खरगोन के पशु चिकित्सक डॉ. खेमेंद्र रोड़के ने बताया कि ठंड में मौसम में इंसानों की तरह पशुओं के शरीर को भी गर्माहट और ऊष्मा की जरूरत होती है. इसकी पूर्ति के लिए पशु पालक एक खास तरह का टॉनिक युक्त लडडू बनाकर खिला सकते है, जो न सिर्फ पशु के शरीर की जरूरतों को पूरा करता है. बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि करता है.

लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
डेढ़ से दो किलो मात्रा में लड्डू बनाने के लिए 500 ग्राम दरदरी पीसी हुई. मक्का, 100 से 200 ग्राम सरसों या 300 से 400 ग्राम मूंगफली की खली, 200 से 300 ग्राम गेहूं की चौकर, 20 से 30 ML देसी घी या सरसों तेल और 500 ग्राम गुड़ की जरूर होती है.

लड्डू बनाने की विधि
लडडू बनाने भी विधि बेहद आसान है. गुड़ को छोड़कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके मिक्सर में पीस ले, या ख़लबत्ते में कूट लीजिए. इसके बाद गुड़ को हल्की आंच पर कड़ाई में गरम/पिघलाकर उसके अंदर पीसा हुआ मिश्रण डाल दें. ऊपर से थोड़ा घी डाल दें. इससे अच्छे से मिलाए ओर हल्का ठंडा होने दें. इसके बाद लड्डू बना लीजिए.डॉ. रोड़के बताते है कि, पशु पालक अपने पशुओं को ठंड के मौसम में रोजाना एक या दो लडडू पशु के वजन या स्थिति के अनुसार खिला सकते है. उन्होंने यह भी बताया कि, ये लडडू उन पशुओं के लिए ओर ज्यादा लाभदायक है, जिन्होंने अभी अपने बच्चे को जन्म दिया है. इससे पशु के दूध की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में वृद्धि होगी.

मौसमी बीमारियों से मिलेगी राहत
विशेषज्ञ कहते है कि, ठंड में मौसम में जब शीतलहर का प्रकोप बढ़ता है, तब पशु के नथुने गिले हो जाते है वह तेजी से सांस लेने लगता है और सर्दी का शिकार हो जाता है. लेकिन, अगर उन्हें घर में बने ये देसी लडडू खिलाए जाए तो शरीर में गर्माहट बनी रहने से वह बीमारियों से बचे रहेंगे.

homeagriculture

सर्दियों का जबरदस्त टॉनिक! ठंड में पशु को खिलाएं देसी लड्डू, जानें फायदे



Source link