Jabalpur News: जबलपुर में तिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने बम से उड़ाने की कोशिश की. घटना में एटीएम को नुकसान पहुंचा है, हालांकि कैश सेफ सुरक्षित बताया जा रहा है. देर रात हुई इस वारदात की जानकारी सुबह मिलने पर बैंक प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची. बैंक मैनेजर ने गोराबाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल बदमाशों की तलाश जारी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.