भाई दूज के दिन राशि अनुसार दें गिफ्ट, दोनों के रिश्तों में आएगी मिठास, बढ़ेगा सौभाग्य!

भाई दूज के दिन राशि अनुसार दें गिफ्ट, दोनों के रिश्तों में आएगी मिठास, बढ़ेगा सौभाग्य!


Bhai Dooj 2025: दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है. इस तिथि का संबंध यमराज से होने के कारण इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनकी लम्बी उम्र की कामना करती हैं. ऐसा माना जाता है कि जो भाई इस दिन बहन से तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है. ध्यान दें, भाईदूज पर अगर भाई बहन की राशि के अनुसार उन्हें गिफ्ट दें तो बहनों के भाग्य खुल सकते हैं. आइए जानते हैं उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से भाई दूज राशि अनुसार बहन को क्या गिफ्ट दें.

तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त?
पंचांग के अनुसार, 23 अक्टूबर 2025 को तिलक लगाने का सबसे शुभ समय दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा। यह शुभ काल 2 घंटे 15 मिनट तक रहेगा, जिसमें बहनें अपने भाइयों को तिलक कर सकती हैं और उनके कल्याण की कामना करते हुए पूजा कर सकती हैं.

मेष- इस राशि के जातक को अगर भाई दूज पर भाई फिटनेस रिलेटेड या एडवेंचर ट्रिप के वाउचर दे तो ये उनकी खुशी बड़ा सकती है. लाल रंग की चीज भी बहन के लिए शुभ रहेगी.

वृषभ- इस राशि के जातक को बहन को उपहार मे हीरे की ज्वेलरी या रेशमी कपड़े या फिर होम डेकोर की चीजें गिफ्ट देना चाहिए.

मिथुन- इस राशि की जो बहन है उन्हें भाई दूज पर भाई को चांदी या सोने की अंगूठी में पन्ना जड़वाकर अगर तोहफे में दें तो बहन के भाग्य खुल जाएंगे.

कर्क- इस राशि के जातक को बहन-भाई के रिश्ते को मधुर करने के लिए भाई दूज पर सफेद रंग के कपड़े बहन को उपहार मे देना चाहिए.

सिंह- इस राशि के जातक की जो बहन है उन्हें उपहार मे स्टाइलिश ज्वैलरी से लेकर डिजाइनर ड्रेस गिफ्ट या लाल वस्तु उपहार मे देना चाहिए.

कन्या- इस राशि के जातक की जो बहन है. उन भाई को पन्ना धातु से बनी कोई चीज उपहार में देना बड़ा ही शुभ रहेगा.

तुला- इस राशि की जातक बहन को भाई दूज पर भाई आकर्षक और थोड़ी महंगी चीजें गिफ्ट करें. जैसे परफ्यूम, डिजाइनर वॉच या आर्टवर्क भी गिफ्ट में दे सकते हैं.

वृश्चिक- इस राशि की जातक बहन को परफ्यूम, गहनें, किताबें गिफ्ट में देंना शुभ रहेगा. इससे रिश्तों में मिठास आएगी.

धनु- इस राशि की जातक बहन को अगर भाई यात्रा से जुड़ी चीजें तो ये उनके लिए लकी हो सकता है. इससे बहन का भाग्य खुल सकता है.

मकर- इस राशि की जातक बहन को भाई अगर भाईदूज पर ऑफिस रिलेटेड या उनके काम से जुड़ी चीजें दें तो उनके लिए काफी शुभ रहेगा.

कुंभ- इस राशि की जातक बहन को कोई तकनीकी गैजेट भाई दूज पर गिफ्ट कर सकते हैं. बूलटूथ स्पीकर से लेकर ईयरपॉड्स, सेल्फ-क्लीनिंग वाले पानी बोतल जैसी चीजें गिफ्ट करें.

मीन- इस राशि की बहन को भाईदूज पर भाई पौधा गिफ्ट कर सकते हैं. जिससे उनके जीवन में आने वाली परेशानी दूर होंगी.



Source link