IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में जारी पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा का रौद्र रूप देखने को मिला है. रोहित शर्मा इस मैच में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं. रोहित शर्मा फिलहाल 47 गेंदों पर 56 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. रोहित शर्मा ने 119.15 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए अभी तक अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए हैं. इसी के साथ ही रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा किया है.
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने ODI में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. रोहित शर्मा ने इस मैच में 3 छक्के जड़ते ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहिद अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. रोहित शर्मा अब पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़कर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल मैचों में 352 छक्के पूरे कर लिए हैं. शाहिद अफरीदी ने भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 351 छक्के लगाए थे.
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
1. रोहित शर्मा (भारत) – 352 छक्के
2. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 351 छक्के
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 331 छक्के
4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 270 छक्के
5. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – 229 छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
640 छक्के – रोहित शर्मा (भारत)
553 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
476 छक्के – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
398 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)
385 छक्के – जोस बटलर (इंग्लैंड)
383 छक्के – मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत)