Pakistan Cricket Team: इन दिनों तमाम देश टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी में जुटे हैं, जो अगले साल भारत-श्रीलंका की मेजबानी में होना है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने नए कमाल को लेकर सुर्खियों में आ गई है. उसने टी20 इंटरनेशनल में अपना 4 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस रिकॉर्ड के टूटते ही 2025 पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बेहद यादगार बन गया. ये अच्छी याद श्रीलंका के खिलाफ हुए टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में मिली जीत के साथ संभव हो सकी है.
दरअसल, पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से हार मिली थी, लेकिन उसने अब एक दूसरा फाइनल जीत लिया है. ये फाइल है टी20 ट्राई सीरीज का, जिसमें जिम्बाब्वे, श्रीलंका और पाकिस्तान तीनों टीमों ने हिस्सा लिया था. फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका पहुंचे थे, जहां सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम ने 6 विकेट से बाजी मार ली. श्रीलंका ने 114 रन किए थे, जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर यह टारगेस हासिल कर लिया. अब जानते हैं कि ये जीत 2025 को कैसे खास और यादगार बना गई.
4 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में मिली यह जीत इसलिए खास रही क्योंकि पाकिस्तान ने टी20 इतिहास के सभी सालों में इस बार सबसे बढ़िया प्रदर्शन कर दिखाया. ये 2025 में पाकिस्तान की 21वीं जीत रही, जिसके दम पर उसने इतिहास रच दिया. 21 जीत T20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में पाकिस्तान का सबसे बढ़िया प्रदर्शन है. उसने अपना ही 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. 2025 में पाक टीम ने 34 मैच खेले, जिसमें 21 जीते और 13 हारे. इसकी तुलना में, पाकिस्तान ने 2021 में 26 में से 20 मैच जीते थे, 2018 में 19 में से 17 और 2022 में 26 में से 14 मैच जीते.
21 जीत दर्ज करने के बाद भी कैसे फिसड्डी है पाकिस्तान टीम?
भले ही पाकिस्तान का टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह साल बढ़िया रहा है, लेकिन वो एक कैलेंडयर ईयर में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में दूर-दूर तक नहीं दिखती. इस लिस्ट में वो फिसड्डी है. युगांडा और ऑस्ट्रिया दोनों 29 जीत के साथ नंबर एक पर हैं. वहीं भारत 28 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है. पाकिस्तान इस लिस्ट में तंजानिया के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर है.
एक कैलेंडयर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीमें
युगांडा– इस टीम ने साल 2023 में 33 में से 29 मैच जीते थे, विनिंग परसेंटेज 87.88 था. इतिहास में एक साल में अगर किसी टीम ने सबसे ज्यादा टी20 जीते हैं तो वो युगांडा ही है.
ऑस्ट्रिया– इस देश ने साल 2025 में अब तक 36 में से 29 मैच जीते हैं. विनिंग परसेंटेज 80.56 है. एक और जीत उसे नंबर एक पर ला सकती है.
भारत– भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2022 में 40 में से 28 मैच जीते थे, विनिंग परसेंटेज 70.00 रहा था. टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है और आने वाले सालों में वो नंबर पर जाने की कोशिश करेगी.
बहरीन– इस छोटी सी टीम ने इस साल अब तक 31 में से 26 मैच जीते हैं, विनिंग परसेंटेज 83.87 रहा है. वो इस आंकड़े को और बेहतर करने की कोशिश में होगी.
भारत– टीम इंडिया ने पिछले साल 2024 में 26 में से 24 मैच जीते थे, विनिंग परसेंटेज 92.30 था. ये वही साल था जब भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 खिताब जीता था.
ये भी पढ़ें: BPL 2026 Auction: मैच फिक्सिंग को लेकर ‘बवाल’…नीलामी से हटाए गए 8 खिलाड़ी, 3 तो इंटरनेशनल स्तर पर दिखा चुके हैं जलवा