Paul Stirling Broke Rohit Sharma Big Record: जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो घड़ी आ चुकी है. 30 नवंबर यानी आज से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा दिखेगा. इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक अहम वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड के ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर दुनिया का नया रिकॉर्ड बना दिया है.
ये रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पारियों में बैटिंग करने का, जिसमें कल तक रोहित शर्मा नंबर 1 थे, लेकिन 35 साल के आयरिश क्रिकेटर पॉल स्टर्लिंग ने उन्हें पछाड़ दिया. आयरलैंड के तूफानी ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने अब 20 इंटरनेशनल में 152 पारियां खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने अपने करियर में कुल 151 टी20 पारियां खेलीं थीं.
संन्यास के एक साल बाद टूटा रिकॉर्ड
दरअसल, रोहित शर्मा टी20 से रिटायर हो चुके हैं. उन्होंने 2024 का विश्व कप जिताकर संन्यास का ऐलान किया था. अपने करियर में हिटमैन ने कुल 151 पारियों में बल्लेबाजी की थी. उनकी आखिरी T20I पारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी. अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में रोहित ने कुल 4231 रन बनाए हैं. रोहित संन्यास के 1 साल बाद स्टर्लिंग ने उनका यह वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया है. स्टर्लिंग की इस उपलब्धि ने रिकॉर्डबुक में नई हलचल मचा दी है. वो 152 पारियों में अब तक 3760 रन बना चुके हैं.
लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम
इस खास लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी, जिन्होंने 135 पारियां, 2417 रन और 104 विकेट अपने नाम किए हैं. चौथे नंबर पर हैं इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर, जिन्होंने अब तक 132 पारियों में 3869 रन बनाए हैं. पांचवें स्थान पर बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी महमूदुल्लाह हैं, जो 130 पारियों में 2444 रन और 41 विकेट झटक चुके हैं.
T20I में सबसे ज्यादा इनिंग्स में बैटिंग करने वाले खिलाड़ी (Most Innings batted in T20I)
152-पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)
151-रोहित शर्मा (भारत)
135- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
132- जोस बटलर (इंग्लैंड)
130- महमूदुल्लाह (बांग्लादेश)
128- बाबर आजम (पाकिस्तान)
127- शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
ये भी पढ़ें: 148 साल में पहली बार होगा ये अजूबा, विराट बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन पूरे करियर में नहीं कर पाए ऐसा करिश्मा