कभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का छक्कों वाला ये करिश्माई रिकॉर्ड! फासला इतना कि आसपास भी पहुंचना सपना

कभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का छक्कों वाला ये करिश्माई रिकॉर्ड! फासला इतना कि आसपास भी पहुंचना सपना


Rohit Sharma Most Sixes Record In ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया. ‘हिटमैन’ अब एकदिवसीय इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के गुरूर को चकनाचूर करते हुए ये बड़ी उपलब्धि हासिल की. अफरीदी ने 369 पारियों में 351 छक्के जड़े थे, जबकि हिटमैन ने उनसे 100 पारी कम यानी 269 इनिंग में 352 सिक्स लगा दिए.

बड़ा सवाल ये है कि रोहित शर्मा ने तो शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तहस-नहस कर दिया, लेकिन क्या कोई खिलाड़ी हिटमैन को इस मामले में पछाड़ पाएगा? आइए आंकड़े को ध्यान में रखते हुए इसपर विस्तार से चर्चा करते हैं.

ODI के ‘सिक्सर किंग’ बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में ‘छक्कों के बादशाह’ बन गए हैं. उन्होंने अब तक 352 सिक्स जड़ दिए हैं और काउंटिंग अभी भी जारी है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस स्पेशल लिस्ट में उनके आसपास जितने भी खिलाड़ी हैं वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. देखें ODI में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

Add Zee News as a Preferred Source


  1. रोहित शर्मा- 352 छक्के 
  2. शाहिद अफरीदी- 351 छक्के (रिटायर्ड)
  3. क्रिस गेल 331 छक्के (रिटायर्ड)
  4. सनथ जयसूर्या- 270 छक्के (रिटायर्ड)
  5. एमएस धोनी- 229 छक्के (रिटायर्ड)
  6. इयोन मॉर्गन- 220 छक्के (रिटायर्ड)
  7. एबी डीविलियर्स- 204 छक्के (रिटायर्ड)
  8. ब्रैंडन मैक्कुलम- 200 छक्के (रिटायर्ड)
  9. सचिन तेंदुलकर- 195 छक्के (रिटायर्ड)
  10. सौरव गांगुली- 190 छक्के (रिटायर्ड)

एक्टिव खिलाड़ियों में भी कोई नहीं आस-पास 

ये तो गई है टॉप-10 खिलाड़ियों की बात, जिसमें से 9 प्लेयर्स इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. इस लिस्ट में 12वें नंबर पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर हैं जो वनडे क्रिकेट में अभी एक्टिव हैं. इंग्लिश खिलाड़ी ने 169 ODI पारियों में 182 सिक्स जड़े हैं. ये आंकड़ा गवाही दे रहा है कि बटलर किसी कीमत पर रोहित शर्मा से आगे नहीं निकल पाएंगे. 14वें नंबर पर भारत के विराट कोहली हैं, जिन्होंने 294 पारियों में 159 छक्के लगाए हैं और वो भी हिटमैन से कोसों दूर हैं. 

ये आंकड़े बता रहे हैं कि रोहित शर्मा का ये छक्कों वाला रिकॉर्ड टूटना लगभग नामुमकिन है. कोई युवा खिलाड़ी अगर इसके आसपास भी पहुंचता है तो उसके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी. वैसे भी इन दिनों ODI क्रिकेट ज्यादा नहीं होते हैं. इस लिहाज से देखें तो रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड क्रिकेट जगत में अमर रह सकता है.

ये भी पढ़ें: कुछ तो गड़बड़ है… गौतम-रोहित के बीच ‘गंभीर’ बातचीत, कोहली ने नहीं मनाया जश्न, होटल से आया चौंकाने वाला VIDEO

 



Source link