मध्य प्रदेश के कर्मचारी 2 दिसंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एफआईआर की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध दिल्ली में दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर किया जा रहा है। मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष
.
दरअसल, 25 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली, TET की अनिवार्यता समाप्त करने और निजीकरण व निगमीकरण के विरोध में एक राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई थी।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुआ था प्रदर्शन दिल्ली पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन में अधिक संख्या का हवाला देते हुए नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह सहित तीन अन्य पदाधिकारियों – विजेंद्र सिंह धालीवाल, रूपेश कुमार और सर्वजीत सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुए इस प्रदर्शन में नियमों की अनदेखी की गई थी।
इस एफआईआर को लेकर देशभर के कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सरकार और प्रशासन से नियमानुसार अनुमति ली गई थी और प्रदर्शन निर्धारित स्थान व समय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने एफआईआर के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी कड़ी में, 2 दिसंबर को शाम 5 बजे मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एफआईआर की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।