ट्रैफिक जाम में फंसी एम्बुलेंस को बाहर निकालते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह।
ग्वालियर के उपनगर मुरार बारादरी चौराहा पर रविवार रात को बारात और शादियों के चलते ट्रैफिक जाम हो गया। कुछ ही देर में ट्रैफिक जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। इसी समय एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का बारादरी पहुंचना हुआ। इसी जाम के बीच एक एम्बुलेंस फंसी नजर
.
इसके बाद एसएसपी सिंह ने बिना देर किए मोर्चा संभाल लिया। एसएसपी ने खुद ट्रैफिक जाम के बीच में घुसकर वाहनों को साइड करवाया और एम्बुलेंस को बाहर निकलवाया। इसके अलावा हाईवे पर सिकरौदा तिराहा पर दो वाहनों में टक्कर होने पर वहां जाम के हालात बने हुए थे। करीब तीन घंटे तक यहां वाहन जाम में फंसे रहे हैं।
दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लगी रही।
ग्वालियर में रविवार को मैरिज गार्डन के बाहर और सड़कों पर बारात में नाचते बारातियों के चलते जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो रहा था। रात 10 बजे जब एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह एक केस में बातचीत करने के लिए मुरार थाना जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि बारादरी चौराहा से माल रोड व हुरावली रोड पर ट्रैफिक जाम था। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे नजर आए। पहले तो एसएसपी सिंह ने मुरार थाना प्रभारी को कॉल किया। साथ ही पॉइंट पर तैनात पुलिस जवानों को ट्रैफिक को क्लियर करने में लगाया। इस दौरान जाम में एक एम्बुलेंस फंसी नजर आई। खुद एसएसपी सिंह ने जाम के बीच पहुंचकर वाहनों को साइड कराकर एम्बुलेंस को बाहर निकलवा कर हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। जनता भी उतरी मदद करने जाम का कारण रॉन्ग साइड आ रहे वाहन चालकों का आमने-सामने आ जाना था। जब एसएसपी को जाम खुलवाते देखा और एसएसपी ने रांग साइड आए वाहन चालकों को फटकार लगाई तो वह अपने वाहनों को साइड में करने लगे। हाइवे पर घंटों फंसे रहे वाहन सिरोल थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर सिकरौदा तिराहा पर रविवार की रात दो वाहनों में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के बाद सभी वाहन एक ही साइड पर आ गए और जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक जाम कई किलोमीटर लंबा हो गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम क्लियर हुआ।