लापता महिला और युवती अहमदाबाद में मिली: सीहोर में पुलिस ने परिजन को सौंपा, एक हफ्ते पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी – Sehore News

लापता महिला और युवती अहमदाबाद में मिली:  सीहोर में पुलिस ने परिजन को सौंपा, एक हफ्ते पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी – Sehore News


सीहोर जिले की श्यामपुर पुलिस ने लापता हुई एक विवाहित महिला और एक युवती को अहमदाबाद (गुजरात) से ढूंढ निकाला है। पुलिस ने दोनों को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है।

.

सोमवार को यह कार्रवाई 25 नवंबर को दर्ज हुई एक गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद की गई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी 18 साल 5 महीने की बेटी और पड़ोस में रहने वाली एक महिला बिना बताए घर से चली गई थीं। इस सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और साइबर सेल सीहोर से गुमशुदाओं की जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान गुमशुदाओं के अहमदाबाद के ध्रुव नगर, नरोल गांव में होने की जानकारी मिली। इसके बाद श्यामपुर पुलिस टीम अहमदाबाद पहुंची और दोनों को सकुशल खोज निकाला। उन्हें श्यामपुर वापस लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link