दतिया में विद्युत वितरण कंपनी मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम करेगी। इस दौरान डगरई और बीकर सब स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
.
इसके अलावा भदौना, घूघसी, लमकना, बड़ौनकला, सीतापुर, लहरा, नयाखेड़ा, बगेदरी, कमरारी, हतलई और जुझारपुर जैसे कई गांवों में भी बिजली प्रभावित होगी।
कंपनी ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगभग 4 घंटे के लिए बंद रहेगी। आवश्यकतानुसार इस समय को बढ़ाया या घटाया जा सकता है, इसलिए लोग इस दौरान सावधानी बरतें।