नेत्रहीन दूल्हा-दुल्हन ने जबलपुर में की शादी: कॉलेज से शुरू हुई थी प्रेम कहानी; राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने किया आयोजन – Jabalpur News

नेत्रहीन दूल्हा-दुल्हन ने जबलपुर में की शादी:  कॉलेज से शुरू हुई थी प्रेम कहानी; राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने किया आयोजन – Jabalpur News



जबलपुर की सदर कॉलोनी में गुरुवार को एक अनूठा विवाह समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में भिंड के नीरज बंसल और रीवा की शिवानी बंसल ने शादी रचाई। दोनों नेत्रहीन हैं, और उनकी प्रेम कहानी कॉलेज से शुरू हुई थी।

.

विवाह समारोह स्थल पर रोशनी, सजावट और बैंड-बाजा सामान्य था, लेकिन माहौल खास था। बारात में शामिल अधिकांश लोग नेत्रहीन थे, जो इस शादी को और भी विशिष्ट बना रहा था।

दूल्हा नीरज बंसल भिंड से हैं, जबकि दुल्हन शिवानी बंसल रीवा की रहने वाली हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन की नई यात्रा शुरू की।

नीरज ने अपनी प्रेम कहानी साझा करते हुए बताया, “हम दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। हमने हमेशा एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कल्पना की थी, और आज वह सपना पूरा हो गया।”

शिवानी ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा- हमने जो चाहा था, वह आज पूरा हुआ। उनकी आंखों में खुशी साफ झलक रही थी।

अनूठे मेहमान, अनूठा समारोह

पूरे विवाह समारोह में एक अद्भुत सौम्यता और भावनाओं की गर्माहट थी। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ और प्रोजेक्ट ज्ञानदीप स्पर्श उच्च शिक्षा कन्या छात्रावास ने इस अद्वितीय विवाह का आयोजन किया। कई नेत्रहीन

दिल छू लेने वाला दृश्य

जब नीरज और शिवानी ने केक काटा, एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई, तो तालियों और शुभकामनाओं से वातावरण गूंज उठा। देखने की क्षमता भले न हो, पर एक-दूसरे को समझने, अपनाने और महसूस करने की उनकी क्षमता वह हर किसी के दिल को छू गई।



Source link