लापरवाही पर एक्शन…भोपाल में 75 इंजीनियर BLO के सहायक बने: SIR डिजिटाइजेशन का काम सौंपा; कमिश्नर को नहीं बता पाए थे अपना काम – Bhopal News

लापरवाही पर एक्शन…भोपाल में 75 इंजीनियर BLO के सहायक बने:  SIR डिजिटाइजेशन का काम सौंपा; कमिश्नर को नहीं बता पाए थे अपना काम – Bhopal News


भोपाल नगर निगम के कुल 75 असिस्टेंट और सब इंजीनियर सजा के तौर पर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के सहायक बना दिए गए हैं। ये निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को अपने सिविल से जुड़े काम की जानकारी नहीं दे सके थे। नाराज होकर कमिश्नर ने इन्हें बीएलओ का सहायक बनाते हुए एसआई

.

इंजीनियरों को यह अनोखी सजा 4 दिसंबर तक के लिए दी है। हालांकि आदेश 27 नवंबर को जारी हुआ था, तब एसआईआर की तारीख नहीं बढ़ी थी। दूसरी ओर कमिश्नर जैन साउथ कोरिया गई हुई हैं, जो 6 दिसंबर की सुबह लौटेंगी। ऐसे में प्रभारी कमिश्नर अंजू कुमार नया आदेश जारी करेगी।

इसलिए नाराज हुईं कमिश्नर जैन सभी इंजीनियर सिविल के हैं। बताया जाता है कि निगम कमिश्नर जैन ने असिस्टेंट और सब इंजीनियर से उनके सिविल के काम के बारे में पूछा था। जिसके बारे में 15 दिन में भी जवाब नहीं मिल सका था। जानकारी देने पर देरी होने से कमिश्नर नाराज हो गई थीं। इसके बाद इनकी ड्यूटी विधानसभा के हिसाब से बीएलओ के सहायक के रूप में लगा दी।

भोपाल में एसआईआर में अच्छा काम करने वालों का सम्मान भी किया जा रहा है।

इन्हें बीएलओ का सहायक बनाया

  • गोविंदपुरा विस- सहायक यंत्री ताराचंद पाठ्या, जेडए खान और अजय मालवीय। उप यंत्री अतुल द्विवेदी, प्रशांत पटेल, जोगेंदर सिंह, रूपांकन वर्मा, दीपक सोराड़ा, दीक्षा सूर्यवंशी, मीनल जैन, नीलम रजक, रवि सिंह, अंकित पटेल, जीएल चौधरी और अंकित शाक्य।
  • हुजूर विस- उप यंत्री आदिति विश्वकर्मा, अमन शेखावत, अजय राजावत, अंकित रघुवंशी, अरविंद कुर्मी, चंदन पिपलाद, सुनील कुमार वर्मा, सचिन साहू, मानसी दीखित, उरूज कुरैशी, सत्यम सिंह, नवाब सिंह कनेरिया।
  • भोपाल मध्य विस- उप यंत्री सौरभ सूद, मयंक शर्मा, शीतल विश्वकर्मा, बबली शर्मा, सुमित सिंह, प्रियंका पाटीदार, कीर्ति तोमर, शुभकमाना ठाकुर, स्वाति सिंह हनवत, कविता सोनी, अमर सिंह यादव, लोकेश टेलर।
  • नरेला विस- सहायक यंत्री पवन मेहरा, उप यंत्री अमन सिंह, श्रीकांत सराठे, जितेंद्र गुप्ता, देवेश गड़वाल, शुभम वर्मा, दीपक कंवर, अंकुर रायजादा, आकृति पटेल, निखिल जैन, अभिषेक मालवीय, प्रणय राठौर, अमित कुमार दुबे।
  • भोपाल दक्षिण-पश्चिम विस- उप यंत्री गौरव परमार, तरुणिका शर्मा, अंजली शर्मा, नीतेश श्रीवास्तव, विजय गोयल, पूजा पटेल, आदित्य शर्मा, निशांत तिवारी, एसबी सिंह, प्रदीप बिंडैया, प्रफुल्ल गुर्जर, आदित्य खरे, पुंडरिक द्विवेदी।
  • भोपाल उत्तर- सहायक यंत्री केसी गुप्ता, उप यंत्री जमीर अहमद, गौर प्रजापति, अजय सोलंकी, विकास सिंह मरकाम, शुभम सोनी, पंकज शर्मा, संजय बराड़िया, भूपेंद्र सिंह और अंबरिश सिंह।
भोपाल में एसआईआर के तहत काम चल रहा है। अब तक 70 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है।

भोपाल में एसआईआर के तहत काम चल रहा है। अब तक 70 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है।

आदेश में लिखा- सुबह 7 बजे से रात चौपाल तक ड्यूटी करें कमिश्नर जैन ने अपने आदेश में कहा है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी ईआरओ जरूरत के हिसाब से इन इंजीनियरों का अन्य मतदान केंद्रों में भी उपयोग कर सकते हैं। यह प्रतिदिन सुबह 7 बजे से ड्यूटी करेंगे, जो रात चौपाल खत्म होने तक मतदाताओं से गणना फार्म एकत्रित कर डिजिटाइजेशन का कार्य समय अवधि में करेंगे।

इन इंजीनियरों को हर दो घंटे की प्रगति की रिपोर्ट विधानसभावार अपर आयुक्त एवं संबंधित ईआरओ को देना होगी।

आदेश में कहा- सिविल कार्यों में प्रगति नहीं निगम कमिश्नर के आदेश में लिखा है कि नगर निगम भोपाल के सिविल कार्यों में प्रगति नहीं होने के कारण बूथ लेवल ऑफिसर के सहायक के रूप में इंजीनियरों की ड्यूटी लगाई जाती है।



Source link