Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रिटायरमेंट से 21 दिन पहले 1987 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी मनोज श्रीवास्तव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से हटा दिया गया। अब वे सिर्फ अध्यात्म विभाग के ही अपर मुख्य सचिव (एसीएस) रहेंगे। श्रीवास्तव को हटाए जाने के पीछे मिड-डे-मील में सूखा राशन सप्लाई के एक काॅन्ट्रेक्ट को बड़ी वजह बताया जा रहा है। इस 284 करोड़ के काॅन्ट्रेक्ट में कुछ ऐसी प्रक्रिया अपनाई गई थी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाखुश थे।
इसके साथ ही सरकार ने शुक्रवार को दस आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया।
– अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग अजीत केसरी को सहकारिता का प्रभार। – प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग अनिरुद्ध मुकर्जी आयुक्त रेशम और एमडी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रभार से मुक्त होंगे।