शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक शिक्षक कल्याण सिंह लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या 6 साल पुराने लूट के
.
जानकारी के अनुसार, कमालपुर स्कूल में कार्यरत शिक्षक कल्याण सिंह लोधी अपने साथी शिक्षक अनिल लोधी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आई एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक के बराबर आकर कल्याण सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से वे सड़क पर गिर पड़े।
गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक दिन पहले दो नकाबपोश बदमाशों ने टीचर की हत्या की थी।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया केस
पुलिस ने इस वारदात के बाद ऊमरीकलां निवासी रामजीलाल लोधी, नहार सिंह लोधी, प्रदीप दुबे, मुरारी लोधी और सविता लोधी सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की मुख्य वजह मुरारी लोधी से जुड़े छह साल पुराने लूट के मामले में मृतक का समझौता न करना बताया जा रहा है।
पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।