बेवफाई के बावजूद पलाश से शादी करने जा रही मंधाना? नई तारीख हुई वायरल

बेवफाई के बावजूद पलाश से शादी करने जा रही मंधाना? नई तारीख हुई वायरल


Last Updated:

Smriti Mandhana-Palash Muchhal wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की पिछले महीने 23 नवंबर को पलाश मुच्छल से शादी होने वाली थी, लेकिन उसे अनिश्चित समय के लिए पोस्टपोन कर दिया गया. हालांकि, सोशल मीडिया पर अब ये दावा किया जा रहा है कि मंधाना और पलाश जल्द ही सात फेरे लेंगे. ऐसे में एक बार फिर मंधाना और पलाश की शादी का बज बनने लगा है.

मंधाना और पलाश की शादी की नई तारीख हुई वायरल

नई दिल्ली: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर एक बार फिर से बज बनने लगा है. पिछले महीने 23 नवंबर को मंधाना और पलाश की शादी होने वाली थी, लेकिन उसे अचानक टाल दिया गया. वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की नई डेट वायरल हो रही है. वायरल पोस्ट के मुताबिक मंधाना और पलाश की शादी 7 दिसंबर को होने वाली है. हालांकि, ये सिर्फ सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा है और नई तारीख की पुष्टि दोनों में से किसी की फैमिली की तरफ से नहीं की गई.

बता दें पिछले महीने 20 नवंबर से मंधाना और पलाश अपनी शादी की तैयारी कर रहे थे. 23 नवंबर को सांगली में शादी होनी थी कि, लेकिन अचानक उसे पोस्टपोन कर दिया गया. शादी पोस्टपोन होने के पीछे का आधिकारिक कारण मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़नी बताई गई. हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए गए, जिसमें शादी नहीं होने का कारण पलाश मुच्छल की बेवफाई की बताई की बात सामने आई.

किन-किन लड़कियों से जुड़ा पलाश का नाम

शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल की सबसे पहले मैरी डी कोस्टा नाम की एक कोरियोग्राफर के साथ नाम जुड़ा. पलाश का मैरी के साथ एक फर्ल्टी चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद नंदिका द्विवेदी और गुलनाज खान नाम की लड़की के साथ भी पलाश का नाम सामने आया. इस पूरे घटनाक्रम के कारण पलाश भी सदमें में चले गए और तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. वहीं अब करीब 10 दिन बाद एक बार फिर पलाश-मंधाना की शादी की बात होने लगी है.

क्या सच में मंधाना और पलाश कर रहे हैं शादी?

शादी टलने के बाद हाल ही में पलाश मुच्छल पहली बार पब्लिक में दिखे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि पलाश और मंधाना इसी महीने 7 दिसंबर को परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी करने वाले हैं, लेकिन मंधाना के भाई ने शादी की वायरल हो रही नई तारीख पर अपना पक्ष रखा है.

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने कहा, “मुझे शादी की नई तारीख के बारे में कुछ नहीं पता. अभी तक शादी पोस्टपोन ही है.” ऐसे में मंधाना के भाई के इस बयान से साफ है कि शादी की नई तारीख फिलहाल सिर्फ अफवाह ही है, जब तक कि पलाश या मंधाना की फैमिली की तरफ से कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो जाती है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

बेवफाई के बावजूद पलाश से शादी करने जा रही मंधाना? नई तारीख हुई वायरल



Source link