AFG vs UAE: मुश्किल से खुला अफगानिस्तान की जीत का खाता, तिकड़ी ने टीम की बचाई लाज, यूएई को दी मात

AFG vs UAE: मुश्किल से खुला अफगानिस्तान की जीत का खाता, तिकड़ी ने टीम की बचाई लाज, यूएई को दी मात


AFG vs UAE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अफगानिस्तान की जीत का खाता खुल चुका है. अफगानिस्तान ने यूएई की टीम को 5 विकेट से मात दी. इस मुकाबले में अफगानिस्तान के तीन बल्लेबाजों ने मिलकर यूएई की टीम को नेस्तानाबूत कर दिया. यूएई की टीम ने भी अफगानिस्तान को कांटे की टक्कर दी. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद भारतीय मूल के बल्लेबाज ने यूएई की तरफ से अफगानिस्तान की टीम को पापड़ बेलने पर मजबूर कर दिया. 

यूएई की शुरुआत बेहद खराब

यूएई की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 10 के स्कोर पर दोनों ओपनर्स गंवा दिए थे. इसके बाद आलीशान शराफू और सोहैब खान ने पार्टनरशिप की. सोहैब के बल्ले से 48 गेंद में 68 रन की पारी देखने को मिली जिसमें 4 छक्के और 6 चौके दिखे. आलीशान सराफू 31 गेंद में 40 के स्कोर पर आउट हुए. इन दोनों की पार्टनरशिप की बदौलत टीम ने बोर्ड पर 160 रन टांग दिए. 

Add Zee News as a Preferred Source


अफगानिस्तान ने 40 पर खोए 2 विकेट

अफगानिस्तान ने 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिए. सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 41 गेंद में ताबड़तोड़ अंदाज में 6 चौके और 1 छक्का जमाकर 53 रन की पारी खेली. डारविश रसूली ने 33 रन की पारी खेली जबकि उमरजई ने 21 गेंद में 3 छक्के और 2 चौकों की बदौलत 40 रन ठोक डाले और 4 गेंद रहते टीम ने मुकाबला जीत लिया. 

ये भी पढे़ं.. अभिषेक नहीं… सहवाग ने इस खिलाड़ी को बताया ‘असली धुरंधर’, पाकिस्तान को किया चित

अफगानिस्तान के लिए दरवाजे बंद

अफगानिस्तान के लिए लगभग दरवाजे सुपर-8 के लिए बंद नजर आ रहे हैं. अब आखिरी उम्मीद न्यूजीलैंड की कनाडा से हार है जो काफी मुश्किल है. न्यूजीलैंड अगर कनाडा से हारती है और अफगानिस्तान आखिरी मैच जीत जाती है तो टीम के लिए सुपर-8 का टिकट कट सकता है. अभी तक वेस्टइंडीज, भारत, साउथ अफ्रीका सुपर -8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. 



Source link