घर की छोटी सी जगह में लगाई मूली-पालक, होने लगी कमाई, दिन में सिर्फ 1 घंटे करती हैं बिजनेस, जानें इस महिला की सफल कहानी 

घर की छोटी सी जगह में लगाई मूली-पालक, होने लगी कमाई, दिन में सिर्फ 1 घंटे करती हैं बिजनेस, जानें इस महिला की सफल कहानी 


Last Updated:

Agriculture Success Story: अगर आप खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने घर में ही मूली और पालक की खेती कर सकते हैं. ये दो सब्जियां ऐसी है जिसकी डिमांड सर्दियों में भरपूर रहती है.

Success Story. घर के भीतर सब्जी उगाना तो सामान्य बात है लेकिन इसी सब्जी को आय का साधन बना लेना, ये रोचक बात है. दरअसल, छतरपुर जिले की छोटी बाई ने अपने घर की छोटी सी जगह में ही मूली और पालक उगाई थी. लेकिन अब यही मूली और पालक उनकी आय का साधन बन गया है.

छोटी बाई बताती हैं कि मैं हर साल ही अपने घर के भीतर छोटी सी जगह में देसी मूली उगाती हूं. पूरे ठंड सीजन में ये मूली उगाती हूं. जब तक सर्दी का मौसम रहेगा. ये मूली उगाती रहती हूं. साथ ही पालक भी उगाती हूं.

हर दिन इतने मूली बिकती है 
छोटी बताती हैं कि हर दिन करीब 50 मूली बेच लेती हूं. साथ ही पालक भी बेचती हैं. सर्दी के मौसम में इन मूली की इतनी डिमांड रहती है कि मेरी मूली ही कम पड़ जाती है लेकिन डिमांड पूरी नहीं कर पाती हूं.

इतने रुपए में बिकती है 
छोटी बताती हैं कि मेरी मूली साइज में छोटी होती हैं लेकिन स्वाद में बहुत ही अच्छी होती हैं. यह मूली देसी मूली कहलाती हैं. इस मूली को आप सूखी भी खा सकते हैं. मेरी यह मूली 10 रुपए की 4 बिक जाती हैं.

1 घंटे में ही बिक जाती है 
छोटी बताती हैं कि मुझे अपनी मूली बेचने के लिए बाजार में जाने की जरूरत नहीं होती है.‌ क्योंकि यह गांव में ही बिक जाती है. 1 घंटे के भीतर ही सारी मूली बिक जाती हैं. यहां तक कि मेरी मूली ही कम पड़ जाती है.

घर के भीतर लगाई मूली 
हालांकि , मैंने घर की छोटी सी जगह में मूली लगा रखी है. इसलिए इतनी ही हर दिन निकलती हैं. जब ये खत्म हो जाएंगी तो फिर से मूली उगा दूंगी. मेरे पास जगह की कमी है इसलिए सर्दी के मौसम में 2 बार लगानी पड़ती हैं.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

घर की छोटी सी जगह में लगाई मूली-पालक, होने लगी कमाई, सिर्फ1 घंटे करती बिजनेस



Source link