कब्ज से परेशान हैं? 5 कमाल के ये घरेलू नुकब्ज से परेशान हैं? 5 कमाल के ये घरेलू नुस्खे आंतों की करेंगे नेचुरली सफाई, एक्सपर्ट से जानें कैसे स्खे आंतों की करेंगे नेचुरली सफाई

कब्ज से परेशान हैं? 5 कमाल के ये घरेलू नुकब्ज से परेशान हैं? 5 कमाल के ये घरेलू नुस्खे आंतों की करेंगे नेचुरली सफाई, एक्सपर्ट से जानें कैसे स्खे आंतों की करेंगे नेचुरली सफाई


How to Clean Your Intestines Naturally: आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी में खानपान की आदतें ठीक न रहने की वजह से पाचन संबंधी परेशानियां आम हो गई हैं. खासकर कब्ज, गैस, पेट में सूजन और भारीपन की समस्या बहुत से लोगों की दिनचर्या बन चुकी है. बहुत से लोग पाचन सुधारने के लिए बाहर की दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई और किराना स्टोर में ही आपके पाचन तंत्र के लिए असरदार उपाय मौजूद हैं? एक्सपर्ट डॉ.अनिल पटेल के अनुसार, घरेलू उपाय न केवल प्राकृतिक होते हैं, बल्कि इन्हें अपनाने से आंतों का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और लीवर की कार्यक्षमता भी सुधरती है. आइए जान लेते हैं पांच ऐसे बेहतरीन घरेलू नुस्खे हैं, जो पाचन शक्ति को दुरुस्त करने में मददगार साबित होते हैं.

1. अदरक की चाय- पाचन के लिए बेहतरीन उपाय
अदरक एक चमत्कारी जड़ी-बूटी है, जो हर मौसम में फायदेमंद मानी जाती है. खासकर खाने के बाद पेट भारीपन, गैस बनना या जी मिचलाना जैसी समस्याओं में अदरक की चाय कमाल दिखाती है. डॉ. अनिल पटेल के अनुसार, अदरक में मौजूद एंटीबायोटिक और पाचक गुण पेट में पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं. आप अदरक की चाय में नींबू और शहद मिलाकर इसका स्वाद और असर बढ़ा सकते हैं. दिन में एक या दो कप अदरक की चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या दूर रहती है.

2. पुदीने की चाय- पेट की सूजन और गैस के लिए असरदार
पेट में भारीपन, सूजन और गैस की समस्या आजकल के खान-पान से जुड़ी गंभीर समस्याएं बन गई हैं. जब आंतों की मांसपेशियां ठीक से काम नहीं करतीं हैं, तो खाना खाने के बाद पेट फूला सा महसूस होता है. डॉ. अनिल पटेल के मुताबिक, पुदीने की चाय इन मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल गैस्ट्रिक समस्याओं को ठीक करने में मददगार होते हैं. खास बात यह है कि पुदीने की चाय में कैफीन नहीं होता है. इसलिए इसे दिनभर कभी भी पिया जा सकता है. यह न केवल पेट की सूजन कम करती है, बल्कि ताजगी भी प्रदान करती है.

3. आंवले का सेवन- प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
आंवला आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधि माना गया है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाता है. सुबह खाली पेट एक चम्मच आंवला पाउडर या ताजा आंवला खाने से आंतों की सफाई होती है और कब्ज की समस्या नहीं होती है. आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो लीवर के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है. इसके साथ ही यह पाचन रस को उत्तेजित कर भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है.

4. हल्दी वाला दूध- लीवर और पाचन के लिए लाभकारी
हर घर में आसानी से उपलब्ध हल्दी का दूध एक बेहतरीन उपाय है. हल्दी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो पेट की सूजन और संक्रमण से बचाते हैं. एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पीने पर लीवर की सफाई होती है और कब्ज की समस्या दूर रहती है. डॉ. अनिल पटेल के मुताबिक, यह उपाय खासकर सर्दियों में अधिक फायदेमंद होता है.

5. आंवला और मिश्री का मिश्रण- डाइजेशन प्रोसेस के लिए परफेक्ट
अगर पाचन तंत्र कमजोर हो तो आंवला और मिश्री का मिश्रण एक असरदार उपाय साबित होता है. दिन में एक बार आंवले के टुकड़े के साथ थोड़ी सी मिश्री खाने से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या दूर रहती है. मिश्री पाचन तंत्र को शांत करती है और आंवला विटामिन्स से भरपूर होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है.

निष्कर्ष
आज के अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से कब्ज, गैस, पेट भारीपन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, लेकिन इसके लिए महंगी दवाइयों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं. डॉ. अनिल पटेल की सलाह के मुताबिक, ये उपाय नियमित रूप से अपनाएं ताकि आपकी आंतें स्वस्थ रहें और लीवर सही तरीके से काम करे. इसके साथ ही समय- समय पर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और भरपूर पानी पीना भी जरूरी है। ऐसे नुस्खे अपनाकर आप प्राकृतिक रूप से पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं.



Source link