सीआरपीएफ से 37 साल 5 माह की सेवा पूरी कर लौटे उमेंद्र गणपति घोड़े का रविवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। जंबू ब्राह्मण समाज ने उनके स्वागत में रैली निकाली और शहर घुमाकर उनके निवास तक पहुंचाया।
.
समाज के वरिष्ठ बालमुकुंद और रुक्मिणी पाराशर ने घोड़े के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है।
समाजजन रहे मौजूद अभिनंदन समारोह में अधिवक्ता देवेंद्र पाठक, राजेंद्र पाठक, अनूप परसाई, देवानंद पागड़े, भानु परसाई, श्याम परसाई, कमलेश पंढ़ाने, संजय तगाई, राजू घोड़े, अनिल जोशी, अक्षता जोशी, मनोज परसाई, वर्षा परसाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
देशभर में दी सेवा रिटायर्ड सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर उमेंद्र घोड़े ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़, कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम जैसे क्षेत्रों में सेवा दी। उन्होंने करियर की शुरुआत सैनिक के रूप में की थी और सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए।
देखिए तस्वीरें…

