मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के जोबट नगर में एक रेप मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों और स्थानीय समाज ने बुधवार को जोबट बंद का आह्वान किया था, जिसका आज व्यापक असर देखने को मिला। आरोपियों के घर को बुलडोजर से ग
.
सुबह से ही नगर के सभी प्रमुख बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल, दुकानें और थोक मंडियां पूरी तरह बंद रहीं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस विरोध प्रदर्शन में भागीदारी दर्ज की।
हिंदू संगठनों का कहना घटना बेहद गंभीर
स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों का कहना है कि युवती के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है। समाज ने प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई की जाती, तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती।
स्थानीय व्यापार संघों और दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर हिंदू संगठनों के इस विरोध का समर्थन किया। वहीं, एक दिन पहले जयस संगठन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।
देखिए बाजार बंद की तस्वीरें…
घटना का विरोध जताते हुए नगर के सभी प्रमुख बाजार बंद हैं।

व्यापारियों ने होटल, दुकानें और थोक मंडियां पूरी तरह बंद की है।
दरअसल, घटना सोमवार की है, जोबट नगर में एक युवती को मजदूरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने और ‘लव जिहाद’ के तहत फंसाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में देर शाम तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद रात में महिला ने परिजनों को अपने साथ रेप होने की घटना के बारे में बताया। साथ ही अपने साथ रेप होने की पुष्टि भी की थी। जिसके बाद से आरोपी को सजा दिलाने के लिए स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। विरोध में आज नगर को बंद रखा गया है।
मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़े…
जोबट में युवती को लव जिहाद में फंसाने की कोशिश, मजदूरी के बहाने घर ले जाकर छेड़छाड़

आलीराजपुर जिले के जोबट नगर में रविवार को एक युवती को मजदूरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने और ‘लव जिहाद’ के तहत फंसाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में देर शाम तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पढ़े पूरी खबर…