लखनवास|गांव पातलापानी में 26 नवंबर से प्रारंभ हुई भगवान देवनारायण की कथा का समापन मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। सात दिनों तक आयोजित इस भव्य कथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति का वातावरण बनाए रखा।
.
कथावाचक हितेश गुर्जर (ग्राम छापरी) ने भगवान देवनारायण के जीवन, लीलाओं और उनके उपदेशों का प्रभावी वर्णन किया, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति, विश्वास और समर्पण की प्रेरणा मिली। कथा आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोगों ने सामूहिक सहयोग दिया। समापन दिवस पर भगवान देवनारायण की पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन से ग्रामीणों को भगवान की वाणी सुनने और आध्यात्मिक लाभ लेने का अवसर प्राप्त हुआ।