पुराने से पुराना दर्द होगा छूमंतर! इंदौर में यहां खास तेल से होती मालिश,150 साल से हो रहा देसी इलाज

पुराने से पुराना दर्द होगा छूमंतर!  इंदौर में यहां खास तेल से होती मालिश,150 साल से हो रहा देसी इलाज


Last Updated:

Kasera Herbal Massage Therapy Indore: इंदौर के मल्हारगंज में 150 साल पुरानी देसी चिकित्सा पद्धति आज भी लोगों को राहत दे रही है. कसेरा परिवार की पांचवीं पीढ़ी सरसों के तेल में 10 जड़ी-बूटियां मिलाकर दर्द, नस चढ़ने और जोड़ों की समस्या का इलाज करती है. यह मालिश 2–3 दिनों में दर्द में राहत देती है.

Indore News: आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में हाथ पैर दर्द,  मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों के दर्द देसी समस्या आम हो गई है. अब इन समस्याओं के इलाज के लिए लोग डॉक्टर और फिजियोथैरेपिस्ट के पास जाते हैं, लेकिन इंदौर के मल्हारगंज में करीब 150 सालों से यही काम पुरानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें जड़ी बूटियां के मिश्रण से मालिश कर मरीज को ठीक किया जाता है.

यहां मौजूद लोगों ने हमें बताया कि वह कई साल से पैर मुचकाने, नस चढ़ने, हड्डियां और जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए कसेरा मालिश वाले के यहां ही आ रहे हैं। यहां अगर इलाज करने पर उन्हें 2 से 3 दिन में राहत मिल जाती है. यहीं पर मालिश कर रहे कसेरा परिवार के एक सदस्य ने हमें बताया कि वह पांचवीं पीढ़ी के सदस्य हैं जो इस पुरातन पद्धति से इलाज कर रहे हैं. उन्हें यह काम उनके दादाजी ने सिखाया था.

10 प्रकार की जड़ी बूटियां मिलाकर बनता तेल
इस तरह की मालिश करने के लिए वह सरसों के तेल में करीब 10 प्रकार की जड़ी बूटियां जैसे आम्बा, हल्दी, रगड़ा, अर्जुन पाउडर इत्यादी चीजें मिलाते हैं. फिर करीब चार-पांच घंटे उबालकर दवा बनाई जाती है. उसके बाद मरीज के शरीर पर लगाकर काफी देर तक लेप को लगाकर मसाज की जाती है. 2 से 3 दिन तक लगातार मसाज करने पर मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है. यह मालिश सिर्फ चमड़ी पर नहीं, बल्कि गहरी मांसपेशियों तक जाकर आराम देती है.

थोड़ी अलग होती है मालिश
यहां केवल सामान्य तरीके से मसाज नहीं की जाती बल्कि मालिश करने वालों के पास पीढ़ियों का अनुभव है. वे जानते हैं कि किस जगह, कितनी देर और किस दबाव से मालिश करनी है, ताकि शरीर को अधिकतम लाभ मिल सके. यह कला उन्होंने अपने पुरखों से सीखी है. खानदान के कईं सदस्य सदियों से यही काम कर रहे हैं.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

पुराने से पुराना दर्द होगा छूमंतर! इंदौर में यहां खास तेल से होती मालिश



Source link