उज्जैन के पास नागदा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ। दिव्यांग युवक को पीटने वाला कोई आम आदमी नहीं जीआरपी नागदा के आरक्षक था। घटना का वीडियो एसी कोच में बैठे एक यात्री ने बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद जीआरपी एसपी ने आरक्षक
.
घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। नागदा के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक दिव्यांग अपने बेग के साथ सोया हुआ था। इस दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक मानसिंह ने दिव्यांग को प्लेटफार्म पर जमकर पीटा। घटना का वीडियो एसी कोच के यात्री ने बनाकर वायरल कर दिया।
दिव्यांग बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर जा रहा था।
जीआरपी के आरक्षक के अनुसार दिव्यांग शराब पीकर अपशब्द बोल रहा था। वायरल वीडियो में आरक्षक मानसिंह दिव्यांग युवक के साथ पहले थप्पड़ मारते हुए और फिर उसके लात मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान दिव्यांग रोता हुआ स्टेशन से जाता हुआ भी दिख रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक मानसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता जीआरपी एसपी ने निलंबन पत्र जारी किया वो भी वायरल हुआ जिसमें लिखा है कि डयूटी के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट की जाने का वीडियो वायरल हुआ है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के उक्त कृत्य के कारण रेल पुलिस की छवि जनमानस एवं यात्रियों में विपरीत प्रचारित हुई है। कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित है। मानसिंह, चौकी जीआरपी नागदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।