50 फुट ऊंचे पुल से गिरा युवक, रीढ़ की हड्डी टूटी, ऑन-स्पॉट डेथ, मोबाइल में कैद हुई खतरनाक क्लिप

50 फुट ऊंचे पुल से गिरा युवक, रीढ़ की हड्डी टूटी, ऑन-स्पॉट डेथ, मोबाइल में कैद हुई खतरनाक क्लिप


Last Updated:

Raisen News: रायसेन में एक युवक 50 फुट पुल से गिरा उसकी रीढ़ टूट गई, सिर में चोट लगी और उसकी मौत हो गई. लोग ये समझ नहीं पा रहे थे कि वह पुल से कैसे गिरा? तभी पुलिस ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो खतरनाक वजह सामने आई. जानें माजरा…

सांकेतिक.

Raisen News: सोशल मीडिया की चमक ने एक युवक की जान ले ली. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 25 वर्षीय मदन नूरिया रील बनाते हुए 50 फुट ऊंचे पुल से गिर पड़ा. इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई. सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. चौंकाने वाली बात यह कि हादसे की पूरी घटना उसके मोबाइल फोन में कैद हो गई. पुलिस ने जब युवक का मोाबइल चेक किया तो उसमें एक खतरनाक क्लिप मिली. उस क्लिप को देखते ही हादसे की वजह का पता चल गया.

रील बनाते समय हादसा
उदयपुरा थाना क्षेत्र के चिल्ली-सिलारी और नूरनगर गांवों के बीच जयपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे-45 पर ये घटना हुई. जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी दूर यह पुल नर्मदा नदी पर बना है. नूरनगर निवासी मदन एक ढाबे पर काम करता था. सूरज ढलते समय वह पुल पर घूम रहा था. मोबाइल से फोटो-वीडियो शूट कर रील बना रहा था.

अस्पताल में मृत घोषित
थाना प्रभारी जयवंत सिंह काकोदिया ने बताया, “युवक रील रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में व्यस्त था. बैलेंस बिगड़ते ही वह नीचे गिर पड़ा. रीढ़ टूटने और सिर की चोट से वह बेहोश हो गया. ढाबे के स्टाफ ने खून से लथपथ हालत में उसे उदयपुरा के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.”

मोबाइल चेक करने पर पता चली ये बात
पुलिस ने मदन का मोबाइल जब्त कर चेक किया, तो पता चला कि हादसे के ठीक समय वह रील बना रहा था. क्लिप में गिरते हुए का दृश्य साफ कैद है, जो देखकर रोंगटे खड़े कर देता है. काकोदिया ने कहा, “यह क्लिप जांच में अहम साबित होगी. युवा सोशल मीडिया के चक्कर में जोखिम भरे काम कर रहे हैं. हमें जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है.” पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

50 फुट ऊंचे पुल से गिरा युवक, रीढ़ टूटी, ऑन-स्पॉट डेथ, मोबाइल में मिली वजह



Source link