लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में एक से बढ़कर एक दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने कई सारे ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम किए हैं. टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास काफी समय रहता है कि वह अपनी पारी को अराम से आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन लिमिटेड ओवर्स में रन बनाना और बड़ी पारियां खेल अपने आप में बड़ा ही चैलेंजिंग है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 स्टार खिलाड़ियों के बारे में. लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का खूब दबदबा है. एक खिलाड़ी ने तो हाल ही में सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था. बहरहाल आइए जानते हैं पूरा मामला…
विराट कोहली
भारत के रन मशीन व चेज मास्टर विराट कोहली इस मामले में नंबर 1 पर काबिज हैं. विराट ने लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट में जमकर रन बनाए हैं. उन्होंने हाल ही में इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था. बता दें कि विराट कोहली के नाम 431 मैचों 18578 रन बनाने का कारनामा किया है. वह लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. साथ ही उनके नाम ओवरऑल 53 शतक ठोकने का रिकॉर्ड है.
सचिन तेंदुलकर
इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के लिमिटेड ओवर्स में जमकर रन बनाए हैं. खास बात ये है कि सचिन ने केवल वनडे क्रिकेट से ही 18000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने अपने करियर में ओवरऑल खेले 464 मैचों में 18436 रन बनाए हैं. वहीं, उनके नाम 49 शतक है.
रोहित शर्मा
इंटरनेशनल क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा का नाम तीसरे स्थान पर है. रोहित ने वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट में जमकर रन बनाए हैं. बता दें कि रोहित के नाम ओवरऑल 436 मैचों में 15658 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित है. वहीं, रोहित ने लिमिटेड ओवर्स में 38 शतक ठोके हैं, जिसमें से 5 टी20 फॉर्मेट में आए हैं.