Last Updated:
सारा तेंदुलकर के साथ गोवा में फोटो में दिखने वाला शख्स की कई फोटो में तेंदुलकर परिवार के साथ में हैं, और इन फोटो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि दोनों के बीच अच्छी बॉडिंग और दोस्ती है. बता दें कि इस शख्स ने सचि…और पढ़ें
सारा तेंदुलकर की सिद्धार्थ के साथ फोटो हो रही वायरल, क्या है फोटो की सच्चाई सारा तेंदुलकर के साथ गोवा में फोटो में दिखने वाला शख्स की कई फोटो में तेंदुलकर परिवार के साथ में हैं, और इन फोटो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि दोनों के बीच अच्छी बॉडिंग और दोस्ती है. बता दें कि इस शख्स ने सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ भी फोटो शेयर की हुई है. वह आईपीएल मैचों में भी सारा तेंदुलकर के साथ गए थे. पब्लिक प्लेटफॉर्म और पब्लिक प्लेस पर सारा की ये फोटो कई कहानियों को जन्म देती है.
सारा तेंदुलकर के साथ नजर आ रहे शख्स का नाम सिद्धार्थ केरकर है, जो एक आर्टिस्ट हैं और सारा इंस्टाग्राम पर भी उन्हें फॉलो करती हैं, सिद्धार्थ के 90 हजार से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं. वह गोवा में ही रहते हैं. सिद्धार्थ की प्रोफइल में उनकी कई फोटो सारा तेंदुलकर के साथ भी हैं, जिसमें एक फोटो आईपीएल के दौरान वानखेड़े स्टेडियम का है. गोवा में सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के साथ भी उन्होंने फोटो शेयर की हुई है. प्रोफाइल को देखकर लगता है कि वह गोवा में किसी रेस्टोरेंट के सह-मालिक हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ केरकर सारा तेंदुलकर के बॉयफ्रेंड है. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है, ये तो पक्की बात है.
सारा ने शुरु किया है नया बिजनेस
पहले सारा तेंदुलकर मास्टर ब्लास्टर सचिन की बेटी होने के चलते भारत में मशहूर थी , पर अब लोग उन्हें उनके काम और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के खुद की अपनी पहचान बना चुकी है. सारा को सोशल मीडिया पर 8.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अपने टूरिज्म का भारत में प्रचार करने की जिम्मेदारी भी सारा को दी है. सारा तेंदुलकर का नया बिजनेस मुंबई में खुला उनका पिलेट्स स्टूडियो है. यह एक फिटनेस और वेलनेस वेंचर है, जिसे उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने उद्घाटन के बाद से सराहा है. इस स्टूडियो के माध्यम से, सारा अपनी फिटनेस के प्रति रुचि को एक व्यवसाय में बदल रही हैं.