SA vs AFG: सुपर ओवर भी टाई.. किसको-कैसे मिलती है जीत? एक क्लिक में जानें पूरा नियम

SA vs AFG: सुपर ओवर भी टाई.. किसको-कैसे मिलती है जीत? एक क्लिक में जानें पूरा नियम


T20 World Cup 2026 Super Over Rule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच देखने को मिला. इस मुकाबले में दो सुपर ओवर देखने को मिले. 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में सुपर ओवर होने के बाद बाउंड्री काउंट नियम के तहत न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में इंग्लैंड को जीत दिलाई गई थी. इसके बाद जमकर कंट्रोवर्सी देखने को मिली और नियम में बदलाव हुआ था. सुपर ओवर का नियम क्या कहता है हम आपको बताते हैं. 

डबल सुपर ओवर कब होता है?

जब किसी टी20 मुकाबले में दोनों टीमों का स्कोर बराबर होता है तो सुपर ओवर होता है. अगर सुपर ओवर में मैच टाई होता है तो दूसरा सुपर ओवर खेला जाएगा. जैसा की हमें साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में देखने को मिला. नियम के मुताबिक ये सिलसिला तब तक चलेगा जब तक मैच का रिजल्ट नहीं आ जाता. मैच चाहे ग्रुप स्टेज, सुपर 8, सेमीफाइनल या फाइनल का ही क्यों न हो ये नियम हर मैच में लागू होगा. 

Add Zee News as a Preferred Source


सुपर ओवर का पूरा नियम?

सुपर ओवर के पूरे नियम की बात करें तो पहले सुपर ओवर में चेजिंग टीम पहले बल्लेबाजी करती है. वहीं, यदि दूसरी बार सुपर ओवर होता है तो जिस टीम ने दूसरे सुपर ओवर में चेज किया वो टीम पहले बैटिंग करी है. नो-बॉल और वाइड पर एक्स्ट्रा बॉल मिलती है और रन भी जुड़ते हैं. हर टीम सुपर ओवर के लिए 3 बल्लेबाज नामित करती है. केवल 2 विकेट गिरने की इजाजत होती है.  अगर 2 विकेट गिर जाते हैं, तो इनिंग्स तुरंत खत्म हो जाती है भले ही 6 बॉल पूरे न हुए हों.

ये भी पढे़ं.. टी20 वर्ल्ड कप में डिकॉक का धमाका, पचासा ठोक की डिविलियर्स की बराबरी

दूसरे सुपर ओवर में क्या बदलते हैं बल्लेबाज?

बात करें दूसरे सुपर ओवर की, तो सवाल आता है कि क्या उन बल्लेबाज और गेंदबाज का इस्तेमाल कप्तान कर सकता है जिन्हें पहले ओवर में लाया गया था तो जी हां. दूसरे सुपर ओवर में कप्तान के पास पिछले प्लेयर्स को उतारने का चांस होता है. मुख्य मैच में जो गेंदबाज 4 ओवर डाल चुके हैं, वे भी सुपर ओवर में गेंदबाजी कर सकते हैं. अगर मौसम खराब हो या सुपर ओवर न हो पाए तो ग्रुप स्टेज/सुपर 8 में मैच टाई कराकर पाइंट्स को बांट दिया जाता है. लेकिन अगर कोई सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हो तो सुपर ओवर कराने के लिए पूरी कोशिश की जाती है अगर नहीं हो पाता है तो कोई नया ैलान किया जा सकता है.

 



Source link