Ruturaj Gaikwad Century: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम में अच्छे दिन आ गए. वनडे क्रिकेट में डेब्यू के 3 साल बाद उन्होंने अपना पहला शतक लगाया. ऋतुराज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में बुधवार (3 दिसंबर) को तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में जोरदार सैकड़ा लगाया. यह आठ मैचों में उनका पहला शतक है . उन्होंने इससे पहले 22 सितंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 71 रनों की पारी खेली थी.
2 सालों बाद मिला मौका और ठोका शतके
ऋतुराज ने लंबे समय तक इंतजार की और फिर उनकी वनडे टीम में वापसी हुई. रविवार (30 नवंबर) को रांची में वह 2 सालों के बाद वनडे मैच में उतरे थे. उस मुकाबले में 14 गेंदों उन्होंने 8 रन बनाए तो उनके ऊपर सवाल उठने लगे थे. दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद वह क्रीज पर उतरे और अनुभवी विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को संभाला. उन्होंने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर कार्बिन बॉश को चौका मारकर अपना तक पूरा किया.
105 रन बनाकर हुए आउट
ऋतुराज 83 गेंद पर 105 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के लगाए. ऋतुराज का स्ट्राइक रेट 126.51 का रहा. 36वें ओवर की चौथी गेंद पर वह आउट हो गए. मार्को यानसेन की गेंद को उन्होंने पुल शॉट के जरिए डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग बाउंड्री की ओर मारा, लेकिन गेंद सीधे टॉनी डी जॉर्जी के हाथों में चली गई. ऋतुराज ने आउट होने से पहले विराट के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों पर 195 रन की साझेदारी की.
ये भी पढ़ें: 16 की उम्र में डेब्यू, 23 साल का करियर… भारत की वो क्रिकेटर, जिन्हें कहा गया ‘लेडी सचिन तेंदुलकर’
ऋतुराज-कोहली ने तोड़ा सचिन-कार्तिक का शतक
विराट और ऋतुराज की साझेदारी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. दोनों ने मिलकर सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड को तोड़ा. सचिन और कार्तिक ने 2010 में ग्वालियर में 194 रन की पार्टनरशिप की थी. इसके अलावा गायकवाड़ के नाम अब भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा सबसे तेज वनडे शतक (77 बॉल) है. वह सिर्फ यूसुफ पठान से पीछे है. पठान ने 2011 में सेंचुरियन में 68 बॉल में शतक बनाया था.
ये भी पढ़ें: 108 शतक, 158 अर्धशतक और 34843 रन… एशिया का ‘डॉन ब्रैडमैन’, जिसके आगे सुनील गावस्कर-सचिन तेंदुलकर भी फेल
आईपीएल से चमके ऋतुराज
ऋतुराज आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं. वह टीम के कप्तान भी हैं. उन्हें महेंद्र सिंह धोन ने कप्तानी सौंपी थी. धोनी को इस दाएं हाथ के खिलाड़ी पर काफी भरोसा है और फ्रेंचाइजी में 4 साल रहने के बाद ही उन्हें 2024 में कप्तान बना दिया था. ऋतुराज ने 2020 में चेन्नई के लिए आईपीएल में अपना पहला मैच खेला था. तब से वह टीम के लिए 71 मैचों में 40.35 की औसत से 2502 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धतक जड़े हैं.