इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आयशर चालक-क्लीनर से लूट: वाहन खराब होने पर रूके; युवकों ने 2900 रुपए, 2 मोबाइल छीने – Burhanpur (MP) News

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आयशर चालक-क्लीनर से लूट:  वाहन खराब होने पर रूके; युवकों ने 2900 रुपए, 2 मोबाइल छीने – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुधवार देर रात चार अज्ञात युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। कटी घाटी के पास खराब हुए एक आयशर वाहन के चालक और क्लीनर से बदमाशों ने 2900 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन छीन लिए। निंबोला थाना पुलिस ने इस मामले में गु

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। बुरहानपुर से रूई भरकर इंदौर जा रहा आयशर वाहन (एमपी 68 एच 0199) इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कटी घाटी के पास खराब हो गया था। इसी दौरान 18 से 20 साल की उम्र के चार युवक वहां पहुंचे।

युवकों ने वाहन चालक श्रीराम पिता नरोत्तम महाजन (निवासी बहादरपुर) और क्लीनर दिनेश पिता गोरेलाल (निवासी इंदिरा कॉलोनी) के साथ मारपीट की। इसके बाद वे उनसे 2900 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

लूट की सूचना मिलने पर निंबोला थाना टीआई राहुल कांबले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्लीनर दिनेश पिता गोरेलाल ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।

निंबोला थाना प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह कलम ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link