किसान के खेत पर दिखा 15 फीट लंबा अजगर: तेंदूखेड़ा में सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – Narsinghpur News

किसान के खेत पर दिखा 15 फीट लंबा अजगर:  तेंदूखेड़ा में सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – Narsinghpur News


नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को एक किसान के खेत में लगभग 15 फीट लंबा अजगर देखा गया। अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

.

यह घटना तेंदूखेड़ा तहसील के भौरा गांव में हुई। किसान अपने खेत में बोनी कर रहा था, तभी उसे फसल के बीच अजगर दिखाई दिया। किसान ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

अजगर देखने के लिए मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सर्पमित्र सिकंदर खान को बुलाया गया।

सर्पमित्र सिकंदर खान ने लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।



Source link