पकड़ा गया यूपी आगरा का ठग तनुज गोस्वामी
शहर में सड़कों, अस्पतालों और मंदिरों के आसपास सक्रिय होकर लॉटरी में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। उत्तर प्रदेश के आगरा से आने वाली यह तीन सदस्यीय गैंग ग्वालियर में लगातार वारदातों को अंजाम देती थी। इन
.
बुजुर्ग और व्यापारी को बनाया था शिकार
पकड़ा गया आरोपी तनुज गोस्वामी ने पूछताछ में हाल ही में एक व्यापारी से की गई ठगी का राज खोला। साथ ही उसने आठ दिन पहले थीम रोड पर एक बुजुर्ग से ठगी की वारदात कुबूल की।गोविंदपुरी सौगात अपार्टमेंट निवासी कैलाश चन्द्र अग्रवाल 26 नवंबर को 1 लाख 70 हजार रुपये लेकर एसबीआई महाराजा बाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान कटोरा ताल के पास दो ठगों ने उन्हें रोककर लॉटरी में पैसा डबल करने का लालच दिया। बातों में उलझाकर उनकी दो सोने की अंगूठियाँ और बैग में रखे रुपये ठगकर मोटरसाइकिल से भाग निकले।
इस तरह पकड़ में आया आरोपी
एसएसपी धर्मवीर सिंह को गैंग की सक्रियता की जानकारी मिलते ही निर्देश दिए गए। एएसपी अनु बेनीवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसी रोड शक्ति सिंह यादव ने टीम लगाई।पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग साइंस कॉलेज की दीवार के पास इनामी लॉटरी का झांसा दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल UP80 GY-9457 पर भागने की कोशिश करते हुए दबोचा।पूछताछ में आरोपी की पहचान तनुज गोस्वामी (48) निवासी रूई की मंडी, जोगी पहाड़ा, शहागंज, आगरा के रूप में हुई। उसने कैलाश चन्द्र से ठगी की बात स्वीकारते हुए अपने तीन साथियों—दिनेश गोस्वामी, भागीरथ गोस्वामी और रोहित गोस्वामी—के नाम बताए।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक सोने की अंगूठी, 30 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
आगरा में दर्ज हैं 9 अपराध
गिरफ्तार तनुज के खिलाफ आगरा में पूर्व से 9 अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 5 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में उससे ठगी की बची रकम और पहले की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।