टाटा सिएरा 2025: इंडिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टर्बो पेट्रोल एसयूवी

टाटा सिएरा 2025: इंडिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टर्बो पेट्रोल एसयूवी


Last Updated:

All New Tata Sierra 2025: नई टाटा सिएरा ARGOS प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हुई है, शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये. इलेक्ट्रिक वर्जन, 7 सीटर और CNG जल्द आएंगे. बुकिंग 16 दिसंबर से, डिलीवरी जनवरी 2026 से. टाटा सिएरा इस साल के सबसे बड़े कार लॉन्च में से एक रही है. लॉन्च के बाद कार ने मार्केट में काफी बज क्रिएट किया है.

नई दिल्ली. नई टाटा सिएरा ने बाजार में काफी हलचल मचा दी है और इसके पीछे वजह भी साफ है. यह नई मॉड्यूलर ARGOS प्लेटफॉर्म पर आधारित है और मिडसाइज SUV की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. बेस वेरिएंट से ही इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. इस प्लेटफॉर्म की फ्लेक्सिबिलिटी के चलते आने वाले समय में इसमें नई सीटिंग लेआउट और कई पावरट्रेन ऑप्शन देखने को मिलेंगे.

सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन
सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा, 7 सीटर वेरिएंट और CNG वर्जन भी जल्द ही पेश किए जा सकते हैं. साथ ही, ओरिजिनल सिएरा को ट्रिब्यूट देने के लिए नई सिएरा में अगले दो साल के भीतर फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा. नई सिएरा का डिजाइन भी इसकी बड़ी खासियत है.

स्टाइलिंग एलिमेंट्स
इसके स्टाइलिंग एलिमेंट्स पहली जनरेशन की सिएरा की याद दिलाते हैं, लेकिन इसमें मॉडर्न टच भी बरकरार रखा गया है. लंबा व्हीलबेस और किनारों तक लगे व्हील्स की वजह से इसका इंटीरियर काफी स्पेशियस है और इसमें 622 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. पांच सीटर वेरिएंट में टाटा के पोर्टफोलियो में नया Hyperion पेट्रोल इंजन भी शामिल किया गया है.

डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन
1.5 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 160 PS की अधिकतम पावर और 255 Nm का पीक टॉर्क देता है. यह सिर्फ छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट के साथ उपलब्ध है. परफॉर्मेंस बेस्ड यह पावरट्रेन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन माना जा रहा है.

1.5 लीटर डीजल इंजन
पहले से जाना पहचाना 1.5 लीटर डीजल इंजन भी उपलब्ध है, जो ऑटोमैटिक ट्रिम में 120 PS पावर और 280 Nm तक टॉर्क देता है. वहीं, NA 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 106 PS पावर और 145 Nm टॉर्क देता है. डीजल इंजन को छह-स्पीड मैन्युअल या छह-स्पीड AT के साथ खरीदा जा सकता है, जबकि पेट्रोल इंजन छह-स्पीड MT या सात-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक के साथ आता है. नई टाटा सिएरा की आधिकारिक बुकिंग 16 दिसंबर से देशभर के ऑथराइज्ड डीलरशिप और ऑनलाइन शुरू हो जाएगी, जबकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से मिलना शुरू हो जाएगी. इसकी पूरी प्राइस लिस्ट भी इसी महीने जारी की जाएगी.

homeauto

टाटा सिएरा 2025: इंडिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टर्बो पेट्रोल एसयूवी



Source link