धरोहर: ऐशबाग स्टेडियम की हर ईंट में बसा खिलाड़ियों का जुनून, भोपाल में रखी गई हॉकी की नींव, जानिए खासियत

धरोहर: ऐशबाग स्टेडियम की हर ईंट में बसा खिलाड़ियों का जुनून, भोपाल में रखी गई हॉकी की नींव, जानिए खासियत


Last Updated:

Bhopal News: एमपी के भोपाल की ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक हरियाली के साथ ही देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए भी मशहूर रही है. इसकी शुरुआत करीब 94 साल पहले ही हो चुकी थी. जानिए इस ऐतिहासिक धरोहर के बारे में.

Aishbagh Stadium In Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक हरियाली के साथ ही देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए भी मशहूर रही है. इसकी शुरुआत करीब 94 साल पहले ही हो चुकी थी. दरअसल, सन 1931 में भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला खां ने ऐशबाग स्टेडियम का निर्माण करवाया. उसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि यह आगे चलकर देश की हॉकी का तीर्थ कहलाएगा. हालांकि, भोपाल में हॉकी की नींव जनरल ओबेदुल्ला खान के द्वारा रखी गई थी. यहां से कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने देश दुनिया में अपना नाम रोशन किया है.
बता दें, जनरल औबेदुल्ला खां ने भोपाल में हॉकी की नींव रखी थी. उनके पुत्र एवं लेफ्टिनेंट कर्नल रशीद उर जफर ने भोपाल वंडर्स क्लब की स्थापना कर इस खेल को घर-घर तक पहुंचाया. रशीद उर जफर द्वारा शुरू किया गया औबेदुल्ला खां गोल्ड कप आगे चलकर भोपाल की पहचान बन गया. बिजली या फ्लड लाइट न होने के बावजूद हजारों दर्शकों की आंखों की चमक ही उस दौर की असली रोशनी थी.

हालांकि, बेहद कम लोगों को यह पता है कि ऐशबाग स्टेडियम का मूल स्वामी औकाफे शाही था. भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने इसका पुनर्निर्माण करने की पहल की, लेकिन स्वामित्व विवाद में मामला अटक गया. सन 1974-75 में औकाफे शाही ने इसे भोपाल हॉकी संघ को सौंपा, जिसके बाद नगर निगम के सहयोग से इसका कायाकल्प हुआ. जनता पार्टी शासनकाल में मंत्री राजेंद्र धारकर ने इसके नवीनीकरण की जिम्मेदारी संभाली और 1980 में मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया.

लोकल 18 से बात करते हुए यहां के कोच शादाब खान ने बताया कि भोपाल में देश को कई हॉकी खिलाड़ी दिए हैं. इसमें समीर दाद से लेकर उनके बेटे कोनैन दाद तक शामिल रहे हैं. फिलहाल समीर दाद मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के चीफ कोच भी हैं. इसके साथ ही अफ्फान यूसुफ और उमर जैसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने दुनिया भर में भोपाल और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है.
शादाब बताते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हॉकी फेडर सेंटर नामक योजना चलाई जा रही है. जिसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी. भोपाल में दो जगह फेडरर केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिसमें ऐशबाग स्टेडियम और आरिफ नगर शामिल है. आरिफ नगर हॉकी सेंटर शादाब खान चला रहे हैं, तो वहीं ऐशबाग हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग फिरोज दाद चलाते हैं.

बता दें, प्रदेश में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग हॉकी अकादमी बनाई गई है, जिसमें महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में स्थापित की गई है. वहीं, पुरुषों के लिए यह एकेडमी राजधानी भोपाल में स्थित है. शादाब का कहना है कि हम लोग यही कोशिश रहती है कि खिलाड़ियों को बढ़िया ट्रेनिंग देकर नेशनल के लिए तैयार करें और उनका सिलेक्शन मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में हो सके. वर्तमान समय में ऐशबाग स्टेडियम में 45 पुरुष और 35 महिला खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

ऐशबाग स्टेडियम की हर ईंट में बसा खिलाड़ियों का जुनून, जानिए इसकी खासियत



Source link