‘मतदाता सूची में नाम न जुड़ने पर राशन-पानी नहीं मिलेगा’: सागर में मंत्री गोविंद सिंह का SIR पर बोलने का वीडियो – Sagar News

‘मतदाता सूची में नाम न जुड़ने पर राशन-पानी नहीं मिलेगा’:  सागर में मंत्री गोविंद सिंह का SIR पर बोलने का वीडियो – Sagar News



प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। वीडियो में वह किसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि अभी गांव में मतदाता सूची का काम चल रहा है। सभी से अनुरोध है कि म

.

मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वा पाओगे तो आपका राशन-पानी, आधार कार्ड समेत अन्य सुविधाएं बंद हो जाएंगी। इसलिए अभी समय है। सभी लोग एकदिन का समय निकालकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें। जब हमारा नाम जेरई गांव में मतदाता सूची में जुड़ रहा था तो मैं गया था और हस्ताक्षर कर फार्म जमा करके आया था।

दरअसल, 28 नवंबर को चंद्रपुर और आसपास के क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया था। इन कार्यक्रमों में उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित किया था। उसी समय का यह वीडियो होना बताया जा रहा है।



Source link