श्योपुर में किसान से 5 लाख रुपए और मोबाइल लूटा: तीन बाइक सवारों ने आंखों में पाउडर झोंककर की वारदात; तेज रफ्तार से फरार – Sheopur News

श्योपुर में किसान से 5 लाख रुपए और मोबाइल लूटा:  तीन बाइक सवारों ने आंखों में पाउडर झोंककर की वारदात; तेज रफ्तार से फरार – Sheopur News



जिले के देहात थाना क्षेत्र के सेमल्दा हवेली रोड पर बुधवार को एक किसान से लूट की वारदात हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने जानपुरा निवासी किसान जनरेल सिंह से 5 लाख रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले किसान की आंखों में पाउड

.

जानकारी के अनुसार, किसान जनरेल सिंह आईडीबीआई बैंक से 5 लाख रुपए निकालकर अपने गांव जानपुरा लौट रहे थे। सेमल्दा हवेली रोड के सुनसान रास्तों पर पहुंचते ही, पीछे से आए तीन अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। किसान कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक युवक ने उनकी आंखों में पाउडर फेंक दिया, वहीं दूसरा उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया।

तीसरा युवक बाइक पर ही बैठा था। तीनों बदमाश तुरंत मौके से तेज रफ्तार में फरार हो गए। पीड़ित जनरेल सिंह ने किसी तरह पानी डालकर अपनी आंखें साफ कीं और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के रास्तों पर नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात पूरी योजना के साथ की गई है, क्योंकि बदमाश बैंक से ही किसान का पीछा कर रहे थे। पुलिस टीमें बदमाशों के संभावित रूटों पर दबिश दे रही हैं। इस घटना से क्षेत्र के किसानों और आम लोगों में चिंता का माहौल है।



Source link