सोशल मीडिया पर कुर्मी समाज पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार: पुलिस ने आरोपी को सागर से पकड़ा, कोर्ट पेश कर जेल भेजा – Sagar News

सोशल मीडिया पर कुर्मी समाज पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:  पुलिस ने आरोपी को सागर से पकड़ा, कोर्ट पेश कर जेल भेजा – Sagar News



सागर में सोशल मीडिया पर कुर्मी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

.

पुलिस के अनुसार, 2 दिसंबर को फरियादी बाबूलाल पिता छोटेलाल निवासी ग्राम मड़िया बुजुर्ग ने शिकायती आवेदन दिया था।

जिसमें बताया कि 1 दिसंबर की रात करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। आरोपी मुरारी पांडे ने अपशब्द और भड़काऊ टिप्पणी की है। उक्त टिप्पणी के बाद से कुर्मी समाज ने आक्रोश व्याप्त है।

शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला संज्ञान में लिया और कार्रवाई करते हुए मुरारी पांडे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश करने टीमें लगाई गई। इसी बीच आरोपी की लोकेशन सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में मिली। जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link